
इंडिया गेट पर सिंगर कैलाश खेर Surgical Strike एंथम गाएंगे। 29 सितंबर 2016 को भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करके आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था। भारतीय सेना ने एलओसी पार करके आतंकी लॉन्च पैड पर हमले किए थे जिसमे लगभग 50 आतंकी मारे गए थे और कई आतंकी कैंप पूरी तरह से बर्बाद हुए थे। इसी की याद में सिंगर कैलाश खेर और लेखक प्रसून जोशी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर एक गाना तैयार किया है.
कैलाश खेर ने कहा- ‘मेरा देश मेरी जान है’ सर्जिकल स्ट्राइक एंथम को प्रसून जोशी ने लिखा है और मैंने कंपोज़ किया व् गया है। सर्जिकल स्ट्राइक को दो साल हो चुके हैं।कैलाश खेर दिल्ली के इंडिया में इस गाने की परफॉर्मेंस देंगे। कैलाश खेर ने कहा- ’30 सितंबर को परफॉर्मेंस होगी। एंथम सॉन्ग को रेडियो स्टेशन और ऑनलाइन भी सुना जा सकता है। कैलाश पहले भी स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी शक्ति और भारत के वीर जैसे प्रोजेक्ट के लिए गा चुके हैं।
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2xXa3Nh
No comments:
Post a Comment