Saturday, October 13, 2018

सिद्धू ने इस मामले में पाकिस्तान को बताया भारत से बेहतर, फिर छिड़ सकता है विवाद

नई दिल्ली: पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री और पूर्व खिलाडी नवजोत सिंह सिद्धू बीते कई दिनों से चर्चा में है| वो पाकिस्तान जाकर सुर्ख़ियों में आये थे और एक बार फिर से इसी मामले को लेकर खबरों में है| इस बार वो पाकिस्तान गए नहीं बल्कि वहां की तारीफ की है| सिद्धू के इस बयान से फिर से विवाद पैदा हो सकता है| उन्होंने भाषा और खान पान के मामले में पाकिस्तान को भारत से बेहतर बताया है|


advertisement:


 

ये बोले सिद्धू- हिमाचल में चल रहे कसौली लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान सिद्धू से पाकिस्तान यात्रा का अनुभव पूछा गया तो उन्होंने चौकाने वाला जवाब दिया| सिद्धू ने कहा कि आप पाकिस्तान में कहीं भी यात्रा कर लो, वहां न तो भाषा बदलती है, न ही खाना बदलता और न ही लोग बदलते हैं, जबकि दक्षिण भारत में जाने पर भाषा से लेकर खानपान तक सब कुछ बदल जाता है| आपको दक्षिण भारत में रहने के लिए अंग्रेजी या तेलुगु सीखनी पड़ेगी, लेकिन पाकिस्तान में ऐसा जरूरी नहीं है| सिद्धू के इस पाकिस्तान प्रेम को लेकर एक बार फिर से विवाद पैदा हो सकता है|

 

पहले भी हुआ विवाद– आपको बता दे की ये पहला मौका नहीं है जब सिद्धू का प्रेम पाकिस्तान के प्रति छलका हो बल्कि थोड़े दिन पहले वो इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में गए थे जहाँ वो पाकिस्तान के जरनल बावजा से गले मिले थे जिसके बाद पूरे देश में विवाद का माहौल बन गया था| इसके बाद सिद्धू ने कहा था की पाकिस्तान पीस चाहता है| सिद्धू का पूरे भारत में विरोध हुआ था और उनके पुतले कई जगह जलाए जा रहे थे तथा उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज किया गया था|



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2EkbD2e

No comments:

Post a Comment