
आमतौर पर लोग अपने चेहरे को साफ करने के लिए साबुन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन साबुन के रोजाना इस्तेमाल से आपके चेहरे को काफी नुकसान पहुंचता है।
अगर आप भी सोच रहे हैं कि साबुन से आपके चेहरे को क्या नुकसान होगा तो चलिए आज हम आपको इसके नुकसान के बारे में बताते हैं-
साबुन में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपके चेहरे की प्राकृतिक नमी को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए इसके रोजाना इस्तेमाल से आपकी चेहरे की त्वचा रूखी होने लगती है।
यह तो आप जानते ही है कि आपका चेहरा आपके शरीर के अन्य भागों से साफट होता है, वहीं साबुन काफी हाॅर्श होता है, इसलिए इनका प्रयोग चेहरे पर नहीं करना चाहिए।
शायद आपको पता न हो लेकिन साबुन आपके चेहरे के पीएच लेवल को भी प्रभावित करता है।
साबुन के स्थान पर आप क्लींजर या फेस वाॅश का ही इस्तेमाल करें। यह अपेक्षाकृत नरम होते हैं।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/32WbVn2
No comments:
Post a Comment