
बहुत से लोग अपना वजन कम करने की जद्दोहजद में लगे रहते हैं और उन्हें एक दिन सफलता भी मिल जाती है। लेकिन फिर थोड़े समय बाद उनका वजन दोगुनी तेजी से बढ़ने लगता है।
इस प्रकार लगातार बढ़ता वजन आपका मनोबल गिराता चला जाता है। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि वास्तव में आपके साथ ऐसा क्यों होता है तो चलिए आज हम आपको इसका कारण बताते हैं-
होता यह है कि जब आप वजन कम करने की जुगत में लगे होते हैं तो आप दवाईयों से लेकर जिम व डाइटिंग का सहारा लेते हैं। आप अपने रूटीन के साथ किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतते।
लेकिन जैसे-जैसे आपका वजन गिरता है, आपके व्यवहार में भी लापरवाही आने लगती है और फिर आपके प्रयासों की गति धीमी हो जाती है।
यह याद रखें कि आप जीवनभर डाइटिंग नहीं कर सकते। इसलिए आप डाइटिंग के स्थान पर ऐसे चुनाव करें जिसे आप बाद में भी फाॅलो कर सकें। अन्यथा बाद में आपका वजन काफी बढ़ेगा।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2KChWia
No comments:
Post a Comment