
कोटा: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गुरुवार को कोटा में महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओ को संबोधित किया| इस दौरान राहुल गाँधी ने महिलाओ को लेकर कई सारी बड़ी बातें कही| उन्होंने कहा की आगामी सात साल में मैं चाहता हूँ की कांग्रेस की तरफ से पचास प्रतिशत राज्यों में महिला मुख्यमंत्री बने| राहुल की इस सभा के दौरान पीसीसी के चीफ सचिन पायलट, aicc के महासचिव अशोक गहलोत और प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रेहाना रेहाज मौजूद थी|
भाजपा आरएसएस को घेरा– राहुल गाँधी ने इस मौके पर भाजपा और आरएसएस को घेरते हुए कहा की “मैं अक्सर देखा है की भाजपा में महिलाओ की सक्रियता बहुत कम है| आपने आरएसएस की मीटिंग में भी महिलाओं को नहीं देखा होगा| यूपी में एक भाजपा विधायक एक महिया से बलात्कार करते है और प्रधानमंत्री चुप रहते है, मुख्यमंत्री चुप रहते है, इसका मतलब है की महिलाओ के सम्मान को लकर इनके मन में कोई विचार नहीं है|
बढ़े महिलाओ की भागेदारी– राहुल गाँधी ने इस दौरान कहा की “मैं चाहता हूँ की संगठन में महिलाओ की संख्या बढ़े, महिलाओ की जिम्मेदारी बढ़े और अधिक से अधिक महिलाये कांग्रेस पार्टी में शामिल हो| मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते कह रहा हूँ की मेरे प्लान रेडी है की आखिर कैसे महिलाओ के लिए काम करना है और उनके सम्मान को समाज में बढाना है|
अपने इस संबोधन के बाद राहुल गाँधी सीकर के लिए रवाना हो गए|
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2RfxU2W
No comments:
Post a Comment