
बेंगलूर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी देशभर में राफेल के सौदे को लेकर जा रहे है और इस मुद्ददे को भी उठा रहे है की राफेल में अम्बानी का फायदा करवाने के लिए मोदी ने हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड(HAL) को दकिनार कर दिया| इसी क्रम में शनिवार को राहुल गाँधी हाल के कर्मचारियों से मिले और उनसे बात की और इस दौरन सरकार को भी घेरा| राहुल ने कहा “70 साल पहले स्थापित हुई एक सामरिक संस्था को अपमानित करके छोड़ दिया गया”|
आपको सुनने आया हूँ– कर्मचारियों से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की “मैं यहाँ आपको सुनने आया हूँ और ये जानने आया हूँ की कैसे आपकी कठिनाइयों को दूर किया जा सकता है| जो कठिनाइयाँ आपके सामने है उन्हें दूर कैसे किया जा सकता है| मुझे ये समझ नहीं आता है की एक अनुभवी कंपनी जिसे बढ़ाना चाहिए उसे सरकार मार रही है| राहुल ने कहा की “जब ओबामा कहते है की अमेरिका का मुकाबला केवल भारत और चाइना ही कर सकते है तो इसका मतलब है की आपने हमे इतना मजबूत बनाया है की हम किसी का भी मुकाबला कर सकते है| देश इस संस्था का आभारी है जिसने देश को एक वैज्ञानिक सोच दी और देश के निर्माण में भूमिका निभाई| राहुल ने कहा की “मैं बस इतना सुनने आया हूँ की आपको समस्याएं क्या है और भले ही मैं विपक्ष में हूँ लेकिन जितना हो सकगा उसे दूर करने की कोशिश करूंगा”|
सरकार को घेरा– राहुल गाँधी ने कहा की “सरकार के एक व्यक्ति ने कहा कि HAL के पास राफेल विमान बनाने की क्षमता नहीं है, मैं पूछना चाहता हूं कि जिनको कॉन्ट्रैक्ट मिला है, उनके पास क्या बनाने की क्षमता है| बीते 70 वर्षों में HAL ने सुखोई जैसे कई विमान बनाए, लेकिन वे लोग कह रहे हैं कि HAL के पास क्षमता नहीं है|’ राहुल गांधी ने कहा कि HAL और अंबानी की कंपनी के बीच कोई मुकाबला नहीं हैं| उन्होंने कहा, ‘राफेल डील HAL से छीनकर सरकार ने रिलायंस डिफेंस को दे दिया, जिससे आपको झटका लगा है, जिसके लिए मैं सरकार की तरफ से दुख जताता हूं| हालांकि मैं इस संबंध में कुछ कर नहीं सकता हूं|’ गाँधी ने कहा की “hal आधुनिक भारत का मंदिर है और सरकार ने इसका अपमान किया है”|
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2A7K7kh
No comments:
Post a Comment