
प्रमुख समाचार (01/11/2018)
कांग्रेस की बुराई करने वाले अनुपम खेर ने कहा “मनमोहन सिंह एक ईमानदार नेता”
राजनीति में कब कौन किसकी तरफ से शब्द बोलने लग जाए ये किसी को पता नहीं होता है और इसका ताजा उदाहरण है कल तक कांग्रेस और मनमोहन सिंह के खिलाफ बोलने वाले अनुपम खेर| अनुपमा खेर पहले जमकर मनमोहन सिंह की बुराई करते थे लेकिन हाल ही उन्होंने कहा है “मनमोहन सिंह एक ईमानदार नेता है और इस बात में शक नहीं किया जा सकता है”
प्रधानमंत्री मोदी :कुछ लोगों की पिन अटक जाती है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शाम मछलीशहर, राजसमंद, महासमुंद, सतना और बेतुल शहर के बीजेपी कार्यकर्ताओं से नमो एप के जरिए बात की।कार्यकर्ताओं से बात करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने इतने साल राज किया, उनके समय में सिर्फ 2 ही मोबाइल फैक्ट्रियां क्यों थीं। आज ये लोग OROP की बातें कर रहे हैं. दशकों से ये मामला पेंडिंग था, तब क्यों कुछ नहीं किया।
राहुल गाँधी से मिले चंद्रबाबू नायडू, दिए 2019 के संकेत
आगामी लोकसभा चुनावो से पहले टीडीपी प्रमुख और आँध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू विपक्ष के नेताओ से मिलकर मोदी के खिलाफ रणनीति बना रहे है| बाकी नेताओ से मिलने के बाद गुरुवार को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी से मुलाक़ात की और उनके साथ बाकी सांसद भी थे| नायडू ये मुलाक़ात आगामी चुनावो में सबको एकजुट करने में लगे हुए है|
राहुल गाँधी के सामने ही भिड़े दिग्विजय और सिंधिया
साल के आखिरी महीने में होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनावो को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने एमपी में पूरा जोर लगा रखा है लेकिन वहां के स्थानीय नेता गुटवाजी से बाहर नहीं आ रहे है जिसके चलते कांग्रेस को नुकसान हो सकता है| खबर है की बीती रात चुनाव समिति की बैठक में राहुल गाँधी के सामने ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और सांसद ज्योतिरादित्या सिंधिया आपस में भीड़ गए| दरअसल दोनों अपने अपने प्रत्याशियों की टिकट दिलवाना चाहते थे|
नितीश कुमार का बड़ा बयान, आरक्षण खत्म करने की हिम्मत किसी में नहीं
आगामी लोकसभा चुनावो से पहले देश में राम मंदिर और आरक्षण जैसे बड़े मुद्दों में बहस होनी शुरू हो गई है और बा बिहार के सीएम नितीश कुमार ने आरक्षण को लेकर एक बड़ा बयान दिया है जिससे सियासी घमाशान मच सकता है| उन्होंने कहा है की आरक्षण खत्म करने की हिम्मत किसी में नहीं है और जो लोग ऐसा कहते है वो केवल समाज में तनाव बढाना चाहते है|
उपेंद्र कुशवाहा : नीतीश कुमार का मन सत्ता से हो चुका है तृप्त
केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी के कार्यक्रम में कहा कि नीतीश कुमार ने उन्हें कहा है कि 15 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद अब कितना दिन रहेंगे और अब ये स्थान ख़ाली होने वाला है। नीतीश कुमार का मन सत्ता से तृप्त हो चुका है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनके बातों का अर्थ यह नहीं है कि वह नीतीश कुमार का इस्तीफ़ा मांग रहे हैं।
गवर्नेंस से जुड़ी एक अनिवार्य एवं अविवादित आवश्यकता है आरबीआई की स्वायत्तता
सरकार का कहना है, ‘आरबीआई अधिनियम की रूपरेखा के अंतर्गत केन्द्रीय बैंक की स्वायत्तता गवर्नेंस से जुड़ी एक अनिवार्य एवं अविवादित आवश्यकता है। देश में विभिन्न सरकारों ने इसे ध्यान में रखा है और इसका सम्मान किया है। सरकार एवं केन्द्रीय बैंक दोनों ही अपने कामकाज में जन हित और भारतीय अर्धव्यवस्था की आवश्यकताओं से निर्देशित होते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए समय-समय पर सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) अनेक मुद्दों पर विस्तार से सलाह-मशविरा करते हैं।
चीनी दूतावास : यह श्रीलंका का आंतरिक मामला है
श्रीलंका में सत्ता से बेदखल कर दिए गए रानिल विक्रमसिंघे और नए पीएम महिंदा राजपक्षे विरोधी गुट के सांसदों को लुभाते दिख रहे हैं। विक्रमसिंघे ने चीन पर आरोप लगाया है कि वह सांसदों की खरीद-फरोख्त में राजपक्षे की मदद कर रहा है। चीन ने इस आरोप को निराधार बताया है। जीत हासिल करने के लिए दोनों के पास ही बहुमत नहीं हैं।
राखी सावंत ने मानहानि केस में तनुश्री से मांगा 25 पैसे का हर्जाना
तनुश्री दत्ता और राखी सावंत में जुबानी जंग ज़ारी है। दोनों ने एक दूसरे पर मानहानि का केस करने की धमकी भी दी। राखी सावंत ने तनुश्री दत्ता को मानहानि का नोटिस भेज 25 पैसे हर्जाना देने की मांग की है। राखी ने कहा, “मैंने तनुश्री पर चवन्नी का केस किया है, क्योंकि उसकी यही औकात है। मैं नहीं चाहती हूं कि तनुश्री की गलतियों की सजा उनके मां-पापा को मिले। “राखी ने कहा तनुश्री ने शोहरत को दोबारा पाने के लिए उनकी इमेज खराब की है।
आज से शुरू हो रही रणजी ट्रोफी में डेब्यू कर रही है सात टीमें
डेब्यू कर रहीं सात टीमों सहित कुल 37 टीमें आज से शुरू हो रहे रणजी ट्रोफी में हिस्सा लेंगी । मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, उत्तराखंड, सिक्किम, नगालैंड, मेघालय और पुडुचेरी को पहली बार टूर्नमेंट में जगह मिली है और बिहार ने इसमें वापसी की है।ग्रुप ए में 41 बार की चैंपियन मुंबई, कर्नाटक, महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, रेलवे, छत्तीसगढ़, विदर्भ और गुजरात को रखा गया है। छत्तीसगढ़ को छोड़कर ग्रुप में शामिल सभी टीमें चैंपियन रह चुकी हैं।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2RsXMrY
No comments:
Post a Comment