
प्रमुख समाचार (17/11/2018)
अरुण जेटली ने कहा, नोटबंदी अत्यधिक नीतिपरक कदम था
PM नरेन्द्र मोदी द्वारा नोटबंदी को उचित ठहराने के एक दिन बाद केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने शनिवार को यह कहा कि नोटबंदी अत्यधिक नीतिपरक कदम था। इससे विकास की गति अत्यधिक बढ़ी है। नोटबंदी पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में अरुण जेटली ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह अत्यधिक नीतिपरक कदम था। उन्होंने कहा कि यह एक राजनीतिक कदम नहीं था। केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने शनिवार को मध्यप्रदेश के BJP मुख्यालय पर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र ‘‘दृष्टिपत्र’’ जारी किया।
सिद्धू का मोदी पर हमला, अब क्या गोधरा कांड करने वाला मुझे देशभक्ति सिखाएगा
पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू आये दिन अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते है और आजकल वो छत्तीसगढ़ में चुनावो के लिए कांग्रेस की तरफ स्टार प्रचारक की लिस्ट में है| वो आये दिन कही ना कही जनसभा कर रहे है| इस क्रम में उन्होंने बिलासपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस की जहाँ शनिवार को उन्होंने मोदी पर हमला किया| उन्होंने कहा की अब क्या गोधरा कांड करने वाला मुझे सिखाएगा की देशभक्ति क्या होटी है और मुझे देश से प्रेम कैसे करना है| आपको बता दे की पाकिस्तान के जरनल से गले मिलने के बाद सिद्धू की देशभक्ति पर सवाल उठाये जा रहे है|
वसुंधरा के खिलाफ कांग्रेस ने मानवेन्द्र सिंह को दिया टिकट, काटे की होगी टक्कर
राजस्थान विधानसभा चुनाव इस बार बहुत ख़ास होने वाला है क्योकि कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को बहुत सोच- समझकर टिकट दिया है| शनिवार को कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची जारी की जिसमे 32 नाम शामिल है और सबसे चौकाने वाला नाम है जसवंत सिंह के बेटे मानवेन्द्र सिंह का जिन्हें कांग्रेस ने झालरापाटन से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सामने उम्मीदवार बनाया है| आपको बता दे की मानवेन्द्र बीते एक महीने पहले कांग्रेस में शामिल हुए है और वो चुनाव लड़ने के लिए मना कर रहे थे|
तेजप्रताप की वजह से बिगड़ी लालू की हालत, शरीर में बढ़ा इन्फेक्शन, किडनी फेल होने की आशंका
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव आजकल मुश्किलों से घिरे हुए है| उनके परिवार में चल रही आंतरिक कलह के अलावा उन्हें जेल का रास्ता देखना पड़ा और साथ ही उनका स्वास्थ भी अब साथ नहीं दे रहा है| बीते दिनों तेजप्रताप यादव की तलाक की खबर सुनकर उनका स्वास्थ और खराब हो गया और वो ना तो चल पा रहे है और ना ही बैठ पा रहे है| शनिवार को रिम्स अस्पताल से उन्हें देखकर आई आरजेडी विधायक रेखा देवी ने कहा की उनकी किडनी फेल होने की आशंका है और शरीर में इन्फेक्शन भी बढ़ गया है|
राजस्थान भाजपा ने जारी की आठ उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, एक भी मुस्लिम नहीं
साल के आखिरी महीने में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है और ऐसे में टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा और कांग्रेस लगातार सक्रिय है| अब भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूछी जारी की है लेकिन इसमें सबसे चौकाने वाली बात है की किसी भी मुस्लिम कैंडिडेट का नाम नहीं है| इसके अलावा सवाईमाधोपुर से दिया कुमारी का टिकट भी काट दिया गया और उसकी जगह आशा मीना को टिकट दिया गया है|
पीएम मोदी को जवाब देते हुए चिदम्बरम ने गिनाये 15 अध्यक्षों के नाम, बोले याददाश्त कमजोर
पांच राज्यों में चल रही चुनावी बयार के बीच केंद्र में भी नोकझोक बढती जा रही है| कांग्रेस के ऊपर लगातार परिवारवाद का आरोप लगाया जा रहा है और इसमें सबसे आगे है खुद पीएम मोदी| मोदी ने बीते दिनों छत्तीसगढ़ में एक आमसभा को संबोधित किया जहाँ उन्होंने इस बात पर निशाना साधा की कांग्रेस ने आज तक अपने परिवार के अलावा किसी को पार्टी का अध्यक्ष नहीं बनाया| इस बात का जवाब देते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री चिदम्बरम ने उन्हें ट्विटर में पंद्रह नाम गिनाएं और उनकी बात का जवाब दिया|
एमपी में बीजेपी ने जारी किया घोषणापत्र, हर साल दस लाख नौकरियों समेत किये कई वादे
प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा और कांग्रेस जनता से अलग अलग वादे कर रही है| कांग्रेस ने इस बार घोषणा नहीं बल्कि वचनपत्र जारी किया है जिसमे उसने 973 वादे किये है और बाद भाजपा ने भी अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है| बीजेपी ने इसमें कई सारे वादे किये है और कहा की हर साल युवाओं को दस लाख नौकरी दी जाएगी और और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए नए इंडस्ट्रियल टाउनशिप खोले जायेगे|
अमेरिकी कोर्ट का आदेश, CNN पत्रकार का प्रवेश पत्र तत्काल बहाल करे व्हाइट हाउस
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बहस के आरोपों पर निलंबित CNN के पत्रकार जिम अकोस्टा के मामले में सुनवाई करते हुए एक संघीय अदालत ने व्हाइट हाउस को जिम के प्रेस प्रमाणपत्र को फौरन बहाल करने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि ट्रम्प के साथ बहस के बाद उनके प्रवेश पत्र को निरस्त कर दिया गया था।
अभिनेत्री अथिया शेट्टी को रीलांच करेंगे सलमान खान
बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान, अभिनेत्री अथिया शेट्टी को रीलांच कर सकते हैं। आपको बता दे की सलमान खान को इंडस्ट्री का गॉडफादर माना जाता है। सलमान ने इंडस्ट्री मे कई सारे नवोदित कलाकारों को लांच किया है। सलमान ने सुनील शेट्टी की पुत्री अथिया शेट्टी और आदित्य पंचोली के पुत्र सूरज पंचोली को फिल्म हीरो के रीमेक से लांच किया था। अथिया शेट्टी का करियर इन दिनों पूर्ण्तः ठीक नहीं चल रहा है। सलमान खान एक बार फिर से अथिया शेट्टी को लांच कर सकते हैं।
डेमियन फ्लेमिंग ने कहा, ऑस्ट्रेलिया को रहना होगा जसप्रीत बुमराह से सचेत
आॅस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग ने जसप्रीत बुमराह को भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में तुरूप का इक्का बताया है। आपको बता दे की टीम इंडिया कंगारुओं से भिड़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले तीन T20, फिर चार टेस्ट के बाद तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। इस बार टीम इंडिया को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है और ऑस्ट्रेलियाई की हालिया फॉर्म भी बहुत ही खराब नजर आ रही है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2qSQP8A
No comments:
Post a Comment