
भोपाल: सूबे में होने वाले विधानसभा चुनावो को देखते हुए भाजपा ने शुक्रवार सुबह 177 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है| भाजपा ने ये लिस्ट जारी करते हुए उम्मीदवारों को जीत की शुभकामनाएं भी दी| लम्बे समय से लिस्ट को लेकर तरह तरह की खबरे आ रही थी लेकिन आख़िरकार वो सामने आ ही गई| मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी प्रत्याशियों को लेकर आला कमान से बात भी की थी| समझा जा रहा है कि हाइ कमान ने चौहान की लिस्ट को कमोबेश मान लिया है| खबरों के मुताबिक मुरैना से रुस्तम सिंह, श्योपुर से दुर्गालाल, लहार से रशल सिंह, गोहद से लाल सिंह आर्य और विजयपुर से सीताराम को टिकट मिला है| दतिया से नरोत्तम मिश्रा को टिकट मिला है। मिश्रा का नाम विवादों में रहा था|





कांग्रेस में बाकी– जहाँ भाजपा ने अपनी लिस्ट जारी कर दी है तो वही कांग्रेस में अभी भी संकट बना हुआ है| केन्द्रीय नेतृत्व में आपसी सहमति ना बन पाने के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है| इसके अलावा अलग अलग गुटों के चलते भी कांग्रेस टिकट देने में अलग अलग रायो में विचार कर रही है|
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2F1De8H
No comments:
Post a Comment