
प्रमुख समाचार (19/11/2018)
दोषी और रिश्वतखोर केन्द्रीय मंत्रियों को बचाने में लगा है पीएमओ: कांग्रेस
आगामी लोकसभा चुनावो से पहले बीजेपी और कांग्रेस कई सारे मुद्दों पर एक दूसरे के आरोप लगा रहे है और उन्हें घेर रहे है| कांग्रेस आये दिन बीजेपी के ऊपर हमला करती है और सोमवार को उसने एक नया हमला करते हुए कहा की जिन केन्द्रीय मंत्रियों ने रिश्वत लेकर काम किया उन्हें बचाने में पूरा पीएमओ लगा हुआ है और कोई एक्शन नहीं ले रहा है| कांग्रेस की तरफ से प्रवक्ता संदीप सिंह सुरजेवाला ने ये बात कही|
नरेन्द्र मोदी फोबिया से ग्रस्त है पूरा का पूरा विपक्ष: अमित शाह
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावो को आगामी लोकसभा चुनावो का सेमीफाइनल माना जा रहा है और इसीलिए खुद अमित शाह इन राज्यों का चुनाव जीतने में लगे हुए है| अमित शाह ने सोमवार को एमपी में एक रैली को संबोधित किया जहाँ उन्होंने कहा की इस समय पूरा विपक्ष नरेन्द्र मोदी फ़ोबिया से ग्रसित है और यह रोग उन्हें बहुत भयानक लगा हुआ है| वो केवल और केवल मोदी को हटाना चाहते है और हम गरीबी और भुखमरी को हटाना चाहते है|
केएमपी एक्सप्रेसवे के उद्घाटन में बोले मोदी, बहुत पहले मिल जानी चहिये थी ये सौगात
आगामी लोकसभा चुनावो से पहले मोदी देश की जनता को एक के बाद एक तोहफे देने में लगे हुए है| इसी क्रम में उन्होंने सोमवार को हरियाणा को दो तोहफे दिए| उन्होंने वल्लभगढ़ मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया और सुल्तानपुर केएमपी एक्सप्रेसवे की शुरुआत की और इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला| उन्होंने कहा की ये विकास के काम बहुत पहले हो जाने चहिये थे लेकिन गलत व्यवस्था के कारण यह बिगड़े रहे|
राहुल गांधी का हमला- मुझे यकीन है प्रधानमंत्री मेरी तरह राफेल को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी पर बड़ा हमला बोला है। चुनावी दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे राहुल गांधी ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान पीएम मोदी पर राफेल को लेकर हमला बोलते हुए लिखा, छत्तीसगढ़ में मैंने प्रेस के सदस्यों से बातचीत की। एक दिन मुझे यकीन है कि हमारे प्रधान मंत्री भी (अपने 56 इंच का सीना लेकर) प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे! राहुल गांधी ने प्रेस से बातचीत करते हुए वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: मुख्य चुनाव आयुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा
मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत, चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, अशोक लवासा ने भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने एसएमएस कन्वेंशन सेंटर में राजस्थान विधानसभा आम चुनाव-2018 की तैयारियों का जायजा लिया। आयोग द्वारा मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श कर दिशा-निर्देश दिए।
राजस्थान की राजनीति में भूचाल, कट्टर कांग्रेस महाराजा ने रातो रात ज्वाइन की भाजपा
साल के आखिरी महीने में होने वाले विधानसभा चुनावो के लिए दोनों दलों ने अपने अपने उम्मीदवार लगभग उतार दिए है और हर कोई अब प्रचार में जुटा है लेकिन नेताओं के दल बदलने की प्रक्रिया अभी भी जारी है| राजस्थान की राजनीति ने रविवार देर रात एक बड़ी करवट जी जब हाडोती के राजा और पूर्व सांसद इज्याराज सिंह अपनी पत्नी कल्पना देवी के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए| कांग्रेस राजस्थान के लिए ये एक बहुत बड़ी छति है और अब हाडोती में वो बहत कमजोर हो गई है|
कांग्रेस की सोच, बांटो ओर राज करो: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश में एक रैली के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस एक भ्रमित पार्टी है, जिसके नेतृत्व में एक भ्रमित नेतृत्व है जो मध्यप्रदेश के लोगों को सुशासन प्रदान नहीं कर सकता है। मध्यप्रदेश जानता है कि यूपीए द्वारा दस वर्षों तक पूर्ण सहयोग ना होने के बावजूद शिवराज जी ने राज्य की सेवा कैसे की है।
अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान वियतनाम पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय यात्रा पर वियतनाम आए हैं और इस दौरान वह इस देश के शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय संबंधों को पूर्ण्तः मजबूत करने के तौर तरीकों पर चर्चा करेंगे। आपको बता दे की कोविंद की बतौर राष्ट्रपति दक्षिण पूर्व एशिया की यह पहली यात्रा है।
‘कलंक’ फिल्म के लिए बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं वरूण धवन
दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कलंक’ के लिए बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आपको बता दे की वरूण धवन इन दिनों करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही फिल्म कलंक में काम कर रहे हैं। अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बन रही ‘कलंक’ में आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की भी बहुत ही अहम भूमिकाएं है।
पूर्व तेज गेंदबाज जॉनसन ने कहा, स्मिथ और वार्नर पर जारी रहना चाहिए प्रतिबंध
आॅस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जाॅनसन ने रविवार को यह कहा कि स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरन बैनक्राफ्ट पर गेंद से छेड़छाड़ करने के लिए लगा प्रतिबंध पूर्ण्तः बरकरार रहना चाहिए, क्योंकि इन्होंने बोर्ड की सजा को चुनौती नहीं दी है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2FESLvI
No comments:
Post a Comment