
आमतौर पर आप जब भी एटीएम जाते होंगे तो सबसे पहले कार्ड स्वैप करते होंगे फिर पिन नंबर डालते होंगे और मशीन से पैसे बाहर आते होंगे. लेकिन क्या आपने कभी किसी के पेट को एटीएम मशीन जैसा इस्तेमाल होते देखा है शायद नहीं. दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कों ने एक बॉडी को एटीएम मशीन बना दिया है जो बिल्कुल एटीएम की तरह काम कर रही है. अब तक इस वीडियो के 11 मिलियन व्यूज हो चुके हैं, 2 लाख से ज्यादा शेयर्स और 53 हजार से ज्यादा रिएक्शंस मिल चुके हैं.
देखिये वीडियो
इस मजेदार वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा नोट को मोड़कर पेट के अंदर फंसा देता है और पेट को दोनों तरफ से पकड़कर छिपा दिया. जिसके बाद दूसरा कार्ड स्वैप करता है और पिन नंबर डालता है. जिसके बाद तुरंत बाहर पैसे निकलकर आ जाते हैं. ये वीडियो फेसबुक पर साइपन जैकरी इटिबस ने शेयर किया है.
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Ke7FaF
No comments:
Post a Comment