Monday, November 19, 2018

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: मुख्य चुनाव आयुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा

मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत, चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, अशोक लवासा ने भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने एसएमएस कन्वेंशन सेंटर में राजस्थान विधानसभा आम चुनाव-2018 की तैयारियों का जायजा लिया। आयोग द्वारा मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श कर दिशा-निर्देश दिए।


advertisement:


उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान अवैध शस्त्रों, अवैध शराब, ड्रग्स और नकदी को जब्त करने के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जहां 2013 में 2013 में 1237 अवैध शस्त्र जमा किए गए वहीं 2014 में 1471 और 2018 में सर्वाधिक 3656 शस्त्र जमा किए गए। उन्होंने बताया कि अब तक 3.22 करोड़ अवैध शराब, 2.76 करोड़ लागत की ड्रग्स तथा 11.54 करोड़ नकद राशि जब्त की गई। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के समय 2.58 प्रतिशत मतदाता 18-19 वर्ष के शामिल हुए।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2DKlDRj

No comments:

Post a Comment