Monday, November 19, 2018

राजस्थान की राजनीति में भूचाल, कट्टर कांग्रेस महाराजा ने रातो रात ज्वाइन की भाजपा

कोटा: साल के आखिरी महीने में होने वाले विधानसभा चुनावो के लिए दोनों दलों ने अपने अपने उम्मीदवार लगभग उतार दिए है और हर कोई अब प्रचार में जुटा है लेकिन नेताओं के दल बदलने की प्रक्रिया अभी भी जारी है| राजस्थान की राजनीति ने रविवार देर रात एक बड़ी करवट जी जब हाडोती के राजा और पूर्व सांसद इज्याराज सिंह अपनी पत्नी कल्पना देवी के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए| कांग्रेस राजस्थान के लिए ये एक बहुत बड़ी छति है और अब हाडोती में वो बहत कमजोर हो गई है|


advertisement:


साथ में मिला टिकट– आपको बता दे की इज्याराज सिंह ने कांग्रेस नेताओ से कहा था की वो कोटा की लाडपुरा विधानसभा से अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाना चाहते है और इसके लिए उन्हें टिकट चहिये लेकिन नेताओ ने उन्हें टिकट ना देकर इस जगह पूर्व में दो बार हार चुके प्रत्याशी नईमुद्दीन गुड्डू की पत्नी गुल्नाज़ की टिकट दे दिया| इस बात बात से नाराज होकर उन्होंने पार्टी छोड़ दी और भाजपा ने उन्होंने हाथो हाथ इस सीट से टिकट दे दिया| अब उनकी पत्नी लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार होगी| कहा जा रहा है की इस राजनीति की बदलने में सबसे अहम् योगदान वसुंधरा राजे का है क्योकि उन्होंने फोन करने महाराज से बात की थी और भाजपा में आने के लिए कहा था जिसके बाद ये कदम उठाया गया है|

मनाते रहे कांग्रेसी– जैसे ही कांग्रेस को इस घटना का पता चला की महाराज अपनी पत्नी के साथ भाजपा में जा रहे है तो कांग्रेस के बड़े नेता उन्हें मनाने में जुट गए लेकिन इसके बाद भी महाराज नहीं मने और आख़िरकार भाजपा में चले गए| आपको बता दे की इसका खामियाजा कही ना कही कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा क्योकि इज्याराज सिंह पूर्व राजपरिवार से आते है और हाड़ोती के राजा है जिसके चलते क्षेत्र में उनका प्रभाव है|



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2qUYnHS

No comments:

Post a Comment