
तनुश्री दत्ता और राखी सावंत में जुबानी जंग ज़ारी है। दोनों ने एक दूसरे पर मानहानि का केस करने की धमकी भी दी। राखी सावंत ने तनुश्री दत्ता को मानहानि का नोटिस भेज 25 पैसे हर्जाना देने की मांग की है। राखी ने कहा, “मैंने तनुश्री पर चवन्नी का केस किया है, क्योंकि उसकी यही औकात है। मैं नहीं चाहती हूं कि तनुश्री की गलतियों की सजा उनके मां-पापा को मिले। “राखी ने कहा तनुश्री ने शोहरत को दोबारा पाने के लिए उनकी इमेज खराब की है। इसकी वजह से उन्हें काम मिलना बंद हो गया है। पिछले दिनों राखी सावंत ने कहा था कि तनुश्री एक लेस्बियन हैं और उन्होंने उनका रेप किया है।
फिल्म हॉर्न ओके प्लीज़ विवाद के बाद तनुश्री फिल्म से बाहर हो गईं थी और विवादित आइटम सॉन्ग के लिए राखी सावंत को लिया गया था। 10 साल बाद तनुश्री ने नाना और दूसरे लोगों पर आरोप लगाए थे जिसमे उन्होंने राखी सावंत का भी नाम लिया था। राखी सावंत , नाना पाटेकर का समर्थन कर रही हैं और उन्हें बेकसूर बता रही हैं।
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PvWboe
No comments:
Post a Comment