Friday, November 30, 2018

एक क्लिक में जानिए आज के सभी प्रमुख समाचार (30/11/2018)

प्रमुख समाचार (30/11/2018)

पहले धर्मनिरपेक्ष बने पाकिस्तान, तभी होगी उससे बात: जरनल विपिन रावत


advertisement:


भारत पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच भारतीय सेना के जरनल विपिन रावत का बड़ा बयान आया है| उन्होंने कहा है की पाकिस्तान एक आतंकी और इस्लामिक स्टेट है और ऐसे में उससे बात करना संभव नहीं है| भारत और पाकिस्तान की बात हो इसके लिए उसे पहले धर्मनिरपेक्ष बना होगा नहीं तो हम किसी भी वार्ता के लिए तैयार नहीं है| रावत ने शुक्रवार को ये बात पुणे कही जब वो एक कार्यक्रम में बोल रहे थे|

राहुल का बीजेपी पर हमला, राफेल से भी बड़ा घोटाला है नोट्बंदी

आगामी लोकसभा चुनावो से पहले केंद्र सरकार के लिए उसके ही उठाये गए कदम मुश्किल पैदा कर रहे है जिनमे सबसे प्रमुख है नोट्बंदी| अचानक पांच सौ और हजार के नोट बंद हो जाने से जनता को परेशानी हुई| अब इस मामले में कांग्रेस भी हमलावर हो गई| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने कहा है की नोट्बंदी राफेल डील से भी बड़ा घोटाला है और इसकी जांच होनी चहिये|

योगी ने बाद अब बीजेपी के केन्द्रीय मंत्री ने कहा “हनुमान आर्य थे”

बीते कई दिनों से यूपी के सीएम योगी का एक बयान सोशल मीडिया में खूब वायरल किया जा रहा है| इसमें वो हनुमान जी को दलित कहते हुए नजर आ रहे है| इससे उनकी मुश्किलें बढ़ी है और एक याचिका भी उनके खिलाड़ दायर करवाई गई है| अब योगी के बाद बीजेपी के केन्द्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने हनुमान को आर्य बताया है| अलवर में प्रचार के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने ये बात कही|

तेलंगाना में राहुल ने बताया KCR का मतलब “खाओ कमीशन राव”

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी ने शुक्रवार को तेलंगना में आमसभा को संबोधित किया| इस मौके पर उन्होंने सूबे के सीएम केसीआर के नाम का नया मतलब निकाला और कहा की इनका नाम “खाओ कमीशन राव” होना चहिये| राहुल ने कहा की केसीआर ने अपने पूजीपति दोस्तों के लिए किसानो की सुक्राषा को ताक में रख दिया है|

विधानसभा चुनावो में गड़बड़ हुई एवीएम मशीनों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया बड़ा बयान

बीते दिनों एमपी में विधानसभा चुनावो के लिए वोट डाले गए और इसी दौरान कई जगह एवीएम मशीने खराब होने की खबरे आई जिससे एक बार फिर से जनता के मन इसे लेकर सवाल पैदा होने लगे है| इसी बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा है की गड़बड़ी एवीएम में नहीं बल्कि वीवीपेट मशीन में थी| एवीएम में गड़बड़ी की सम्भावना पैदा ही नहीं होती है|

बिना किसी समर्थन के तीनो राज्यों में जीतेगे चुनाव: अमित शाह

पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनावों में नजर डाले तो एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान अहम् है और यहाँ बीजेपी और कांग्रेस की जोरदार लड़ाई देखने को मिल रही है| कांग्रेस और बीजेपी दोनों अपने जीत का दावा यहाँ कर रही है| बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा की हम बिना किसी पार्टी के समर्थन के तीनो राज्यों में सरकार बनाने जा रहे है|

किसानो का पत्र हुआ वायरल “माफ़ करना दिल्ली, हमारी वजह से आपको परेशानी हुई”

देशभर से किसान दिल्ली पहुच चुके है, सरकार से पानी बात कहें| वो बातें जो सरकार नहीं सुनती है और ना ही सुनना चाहती है| सरकार को अपनी बात सुनाने हजारो की तादात में ये किसान दिल्ली तो आये है लेकिन इन्हें ये पता भी है की इससे आम लोगो का जनजीवन प्रभावित होगा| इसके लिए किसानो ने एक पत्र जारी किया है जो वायरल हो रहा है| इसमें लिखा गया है की “माफ़ करना दिल्ली हमारी वजह से आपको परेशानी हुई लेकिन हम मजबूर है यहाँ तक आने के लिए”| आपको बता दे कर्जमाफी से एलाक्र फसलो के सही दाम तक के लिए ये किसान दिल्ली पहुचे है|

जैश के सरगना मसूद ने दी धमकी, राम मंदिर बना तो काबुल से दिल्ली तक होगी तबाही

आगामी लोकसभा चुनावो से पहले राम मंदिर का मुद्दा एक बार फिर से चरम में है और देश के साथ दुनियाभार में इसका जिक्र होने लग गया है| अब आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूर अहमद ने एक ऑडियो जारी करके कहा है की अगर बाबरी मस्जिद की जगह राम मंदिर बना तो काबुल से लेकर दिल्ली तक तबाही होगी| आपको बता दे की ये वही सरगना है जो 2016 के पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड था|

अपनी बहन के साथ मिलकर जिम खोलेंगे अभिनेता टाइगर श्राफ

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी बहन कृष्णा श्राफ के साथ मिलकर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) जिम खोलने जा रहे हैं। (MMA) में माहिर टाइगर अपनी बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ मिलकर MMA मैट्रिक्स जिम खोलने की तैयारी में हैं। टाइगर श्रॉफ एक दिसंबर 2018 से बांद्रा में एक विशेष MMA मान्यता प्राप्त जिम खोल रहे है। टाइगर ने जब भी सार्वजनिक तौर पर अपने प्रशंसकों से बात की है, तब उनसे यह सवाल जरूर किया जाता था कि उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) कहां से सीखा है।

टखने की चोट के बाद पहले टेस्ट से बाहर हुए पृथ्वी शॉ

टीम इंडिया के युवा ओपनर पृथ्वी शॉ क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ चार दिवसीय अभ्यास मैच के दौरान टखने की चोट के कारण छह दिसंबर से एडिलेड में खेले जाने वाले सीरीज के पहले टेस्ट से बाहर हो गये हैं। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे चार दिवसीय अभ्यास के तीसरे दिन शुक्रवार को बाउंड्री के पास खड़े होकर फील्डिंग कर रहे थे।

 



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2RnDel3

No comments:

Post a Comment