
नई दिल्ली: बीते दिनों एमपी में विधानसभा चुनावो के लिए वोट डाले गए और इसी दौरान कई जगह एवीएम मशीने खराब होने की खबरे आई जिससे एक बार फिर से जनता के मन इसे लेकर सवाल पैदा होने लगे है| इसी बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा है की गड़बड़ी एवीएम में नहीं बल्कि वीवीपेट मशीन में थी| एवीएम में गड़बड़ी की सम्भावना पैदा ही नहीं होती है|
गड़बड़ नहीं मशीन– रिटायरमेंट के एक दिन पहले ओपी रावत ने कहा कि ईवीएम मशीन का कई बार परीक्षण किया जा चुका है, जिसमे गड़बड़ी की बहुत ही कम गुंजाइश है| वहीं मध्य प्रदेश में चुनाव के दौरान जिन वीवीपैट मशीनों में खराबी सामने आई थी, ,उन्हें वापस भेजा जाएगा, जिससे कि इसकी डिजाइन में जो भी गड़बड़ी है उसे सही किया जा सके| इससे पहले मई माह में जब कैराना, भंडारा-गोंडिया में लोकसभा उपचुनाव कराया गया था तो उस वक्त भी यही शिकायत सामने आई थी|
आपको बता दे की एवीएम मशीनों में गड़बड़ी का आरोप सबसे पहले केज्रिव्ल ने लगाया था जिसके बाद ये मुद्दे देशभर में गरमाया रहा था| एमपी में बीते दिन हुए चुनावो में जब गलतियाँ सामने आई तब इसे लेकर सवाल खड़े किये गए है|
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2KHqeEB
No comments:
Post a Comment