Saturday, December 1, 2018

आज का राशिफल (01 दिसंबर 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

राशिफल (01 दिसंबर 2018)

मेष :- मेष राशि के व्यक्ति दूसरों के भरोसे न रहकर सिद्धान्तों पर रहकर अपनी शर्तों पर काम करें, सफलता अवश्य मिलेगी।


advertisement:


वृष :- वृष राशि के व्यक्ति पूरी मेहनत से कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। वहीं अनावश्यक कार्यों पर खर्च बढ़ने की संभावना है।

मिथुन :- मिथुन राशि के लोगों को किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी, आज आप उत्साह व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।

कर्क :- कर्क राशि के लोगों को आज धन व प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा, अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कार्य को मन लगाकर करें।

सिंह :- सिंह राशि के व्यक्ति आज आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। असावधानी से पैसे संबंधी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कन्या :- कन्या राशि के व्यक्ति आज अपने से छोटों की गलतियों को माफ करेंगे जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक क्षेत्र में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला :- तुला राशि के लोगों के लिए राजनीतिक संगठन से जुड़ने के योग बन रहे हैं, प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी।

वृश्चिक :- वृश्चिक राशि के लोगों पर आज काम का प्रेशर बहुत ज्यादा रहेगा, इसके बाद भी आप अपनी सूझ-बूझ से बिना तनाव के काम करेंगे।

धनु :- धनु राशि के लोगों के आज संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे, कार्यक्षेत्र में अनुभवी जन सहयोग देंगे।

मकर :- मकर राशि के लोगों के लिए रूका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं, कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।

कुंभ :- कुंभ राशि के व्यक्ति आज किसी बात को लेकर ज्यादा उदारता न बरतें, बिना वजह परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन :- मीन राशि के लोगों को आज आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, कानूनी विवाद में फंस सकते हैं।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2DUsYwY

No comments:

Post a Comment