
बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी दीपवीर यानी दीपिका और रणवीर इन दिनों सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं| हाल ही में हुई इस कपल की शादी की तस्वीरों ने सभी को इनका दीवाना बना दिया है| बुधवार को इस खूबसूरत जोड़ी का बुधवार को बैंगलोर के लीला पैलेस होटल में रिसेप्शन रखा गया जिसमें दीपिका और रणवीर ने अतिथियों का हाथ जोड़कर स्वागत किया|

दीपिका और रणवीर के रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें दीपिका वाइट् सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं और रणवीर नीली शेरवानी पहने हैंडसम नज़र आ रहे हैं| अपने रिसेप्शन में दीपिका ने साडी के साथ जूड़ा बनाकर सफेद फूलों का गजरा बालों में लगाया| दीपिका-रणवीर का रोमांटिक अंदाज सभी फैंस को उनका दीवाना बना रहा है|

बता दें, बाजीराव- मस्तानी के वेडिंग रिसेप्शन में तामाम बड़े सितारे बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू, बैडमिंटन कोच, पुलेला गोपीचंद, पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले व वेंकटेश प्रसाद, सेलिब्रिटी न्यूट्रीशियनिस्ट पूजा मखिजा आदि लोग मौजूद थे|
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2FBeRz7
No comments:
Post a Comment