
नई दिल्ली: वरिष्ठ पत्रकार और मोदी सरकार के पूर्व विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर के ऊपर एक के बाद एक गंभीर आरोप लगते जा रहे है| महिला पत्रकार प्रिय रमणी के केस में वो कोर्ट के चक्कर काट रहे है तो वही अब एक और महिला पत्रकार ने उनके ऊपर यौन उत्पीडन का आरोप लगाया है| पत्रकार पल्लवी गोगोई ने वाशिंगटन पोस्ट में ब्लॉग लिखकर बताया की एमजे ने उनके साथ यौन उत्पीडन किया था जिसके जवाब में एमजे अकबर ने कहा की वह सब आपसी सहमति से हुआ था|
ये बोले अकबर– पत्रकार पल्लवी गोगोई के रेप के आरोपों के जवाब में एमजे अकबर ने बयान जारी किया है| अकबर ने अपने बयान में गोगोई के आरोपों को झूठा बताया और लिखा कि अब वक्त आ गया है कि वो कुछ बातों पर रौशनी डालें| उन्होंने लिखा, ‘1994 के दौरान पल्लवी गोगोई और मैं एक रिश्ते में थे, जोकि कई महीने चला था| आपसी सहमति से बना ये रिश्ता अच्छे नोट पर खत्म नहीं हुआ था| हम दोनों को जानने वाले कई लोग इसपर गवाही देने के लिए सामने आने को तैयार हैं| किसी भी स्टेज पर ऐसा नहीं लगा कि मिस पल्लवी किसी भी तरह के स्ट्रेस के अंदर में काम कर रही हैं|’ अकबर ने कहा की “मैं बस इन आरोपों को इतना ही संबोधित कर सकता हूँ की ये सब झूठ है और बेबुनियाद है”| इसके अलावा कब्र की पत्नी भी इस मामले में बोली और उन्होंने अकबर का समर्थन करते हुए पल्लवी के आरोपों को बेबुनियाद बताया है|
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CZ052i
No comments:
Post a Comment