Friday, November 30, 2018

योगी ने बाद अब बीजेपी के केन्द्रीय मंत्री ने कहा “हनुमान आर्य थे”

नई दिल्ली: बीते कई दिनों से यूपी के सीएम योगी का एक बयान सोशल मीडिया में खूब वायरल किया जा रहा है| इसमें वो हनुमान जी को दलित कहते हुए नजर आ रहे है| इससे उनकी मुश्किलें बढ़ी है और एक याचिका भी उनके खिलाड़ दायर करवाई गई है| अब योगी के बाद बीजेपी के केन्द्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने हनुमान को आर्य बताया है| अलवर में प्रचार के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने ये बात कही|


advertisement:


ये बोले सिंह– उन्होंने कहा कि हनुमान जी की जाति नहीं बल्कि नस्ल थी| केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि राम और हनुमान के समय में जाति व्यवस्था नहीं थी और उस जमाने में वर्ण व्यवस्था थी| बाल्मीक रामायण और रामचरित मानस के अनुसार उस जमाने में दलित, वंचित और शोषित नहीं थे| राम और हनुमान आर्य जाति से हैं| भारत वर्ष में सबसे पहले आर्य थे| इसलिए भगवान राम और हनुमान आर्य थे| सत्यपाल सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने उन्हें दलित बताया है तो इस बारे मे वे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते| गौरतलब है कि दो दिन पूर्व राजस्थान की मालाखेड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान हनुमान को दलित बताया था| तब से इस मुद्दे पर विवाद चल रहा है|



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2AA85Um

No comments:

Post a Comment