
वृद्धावस्था में पुरानी बीमारी की पकड़ और मजबूत होना आज कामकाजी महिलाओं के बीच बहुत बड़ी चिंता है। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। एचएसबीसी की रिपोर्ट ‘सेवानिवृत्ति का भविष्य, नई स्वस्थ शुरुआत’ में कहा गया है कि आज महिलाओं की उम्र बढ़ चुकी है। लेकिन कोई पुरानी बीमारी बड़ी उम्र में अपनी पकड़ और मजबूत बना सकती है। कामकाजी महिलाएं के बीच आज यही सबसे प्रमुख चिंता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 33 प्रतिशत कामकाजी महिलाएं सेवानिवृत्ति में स्वास्थ्य सेवा खर्च में खराब स्वास्थ्य के प्रभाव को लेकर चिंतित हैं। वहीं इसकी तुलना में 32 प्रतिशत पुरुष इसको लेकर चिंतित हैं।
यह सर्वेक्षण वैश्विक स्तर पर भारत सहित 17 बाजारों के 18,000 लोगों के बीच किया गया। इसमें कहा गया है कि देश में 32 प्रतिशत महिलाएं मानती हैं कि खराब सेहत से उनकी गतिशीलता प्रभावित होगी। ऐसा सोचने वाले पुरुषों की संख्या 30 प्रतिशत है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 31 प्रतिशत कामकाजी महिलाएं इस बात को लेकर चिंतित हैं कि खराब स्वास्थ्य की वजह से उनकी खुद का ध्यान रखने की क्षमता प्रभावित होगी।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2qNzVIq
No comments:
Post a Comment