Sunday, November 18, 2018

अमित शाह ने कहा, नेहरु गांधी परिवार की एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है कांग्रेस पार्टी

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां अब खुलकर मैदान में आ चुकी हैं। सभी पार्टियों के बड़े नेता हर तरीके से जनता का पूर्ण्तः दिल जीतने की कोशिस कर रहे हैं। एक ओर जहां PM नरेन्द्र मोदी कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा दौरे पर हैं तो वहीं दूसरी ओर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के प्रभार वाले इलाकों में लगातार दौरा कर रहे हैं। इसी बीच शाह ने सीधी की चुरहट विधानसभा में एक आमसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर खूब जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि, कांग्रेस पार्टी नेहरु गांधी परिवार की एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है।


advertisement:


BJP के राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि, मध्यप्रदेश में कांग्रेस के पास ना कोई नेता है, ना कोई नीति है और ना ही कोई सिद्धांत है। BJP की परंपरा है,कि हम जब चुनावों में जाते हैं तो पाई-पाई का हिसाब देते हैं। कांग्रेस पार्टी एक ऐसी ATM है जिसमें समस्या डालने पर जवाब विकास में नहीं बल्कि झूठे वादों के रूप में बाहर आता है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PCuH0X

No comments:

Post a Comment