Sunday, November 18, 2018

आईफा में अभिनेत्री श्रीदेवी को श्रद्धांजलि, दिखाई जाएगी ये फिल्म

बाॅलीवुड के दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन को 8 महीने का वक्त बीत चुका है। उनकी अचानक हुई मौत से पूरे देश को सदमा दे गईं। किसी को ये अंदाजा भी नहीं था कि उनकी पसंदीदा अभिनेत्री इतनी जल्दी सबको छोड़कर चली जाएंगी।


advertisement:


हाल ही में अब श्रीदेवी को भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव (आईफा) में मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार उत्सव में श्रीदेवी की आखिरी फिल्म मॉम को दिखाया जाएगा। इस फिल्म के लिए उन्हें 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब मरणोपरांत दिया गया था। आपको बता दे की आईफा गोवा में 20 से 28 नवंबर तक आयोजित होगा।

श्रीदेवी के आकस्मिक निधन के बाद से पूरा बॉलीवुड आज भी सदमे में है, वहीं उनके निधन के बाद से ही बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपने अपने तरीके से उन्हें ट्रिब्यूट देने की कोशिश जरूर की है।



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QNeG4B

No comments:

Post a Comment