Monday, November 19, 2018

दरिंदे टीचर ने मासूम पर दिखाई हैवानियत, चप्पल और लात-घूसोंं से पीटा

हालहि में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से शिक्षक और छात्र के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां एक शिक्षक ने कक्षा 2 के छात्र को इनती बुरी तरह पीटा कि उसके शरीर पर काले और नीले धब्बे तक पड़ गए. यह वाकया 15 नवंबर का है जहां पर एक ट्यूशन टीचर ने बच्चे को जूते, थप्पड़ और घूसे से पीटा. जब परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज चैक किया तो उनके होश उड़ गए. परिजन पुलिस थाने पहुंचे और टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस टीम टीचर को पकड़ने की कोशिश कर रही है.

देखिये वीडियो


advertisement:


पांच मिनट के इस वीडियो में टीचर और बच्चा दो अलग-अलग कुर्सियों पर बैठे हुए देखे जा सकते हैं. टीचर के हाथ में जूता दिखाई दे रहा है जो उससे बच्चे की पिटाई करने वाला है. वह बच्चे के पोरों पर चाबी जैसी नुकीली चीज से चोट मारता हुआ दिख रहा है. इसके अलावा टीचर बच्चे के बाल और कान पकड़कर खींचता है और उसकी पीठ पर कई बार घूसे मारता है. बाद में टीचर बच्चे को जबरन पानी का गिलास पिलाता और उसे मुस्कराने के लिए कहता है.



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2BhLCx2

No comments:

Post a Comment