Wednesday, November 21, 2018

हिंदू और ईसाई रीति- रिवाजों से होगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी

शादियों का सीजन शुरू हो चुका है| ऐसे में भला बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है? हाल ही में हुई अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की रॉयल वेडिंग सोशल मीडिया पर छाई हुई है और अब प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनास की शादी सुर्ख़ियों में है| बता दें, यह लव बर्ड्स दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं| प्रियंका – निक की रॉयल शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होने होगी|


advertisement:


फिलहाल प्रियंका और निक दोनों ही अपनी शादी की तैयारी में व्यस्त हैं| रिपोर्ट्स के अनुसार, निक जोन्स इस हफ्ते भी अपने परिवार के साथ भारत पहुंच जाएंगे| बता दें, प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग में फिलहाल व्यस्त है| शूटिंग पूरी होने के बाद प्रियंका 28 नवंबर को जोधपुर पहुंचेंगी|

कहा जा रहा है कि निक और प्रियंका संगीत की डांस की तैयारी मशहूर कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े द्वारा कराई जा रही हैं| इसके अलावा इस रॉयल वेडिंग में निक प्रियंका के लिए हिंदी गाना भी गुनगुनाएंगे| प्रियंका और निक की वेडिंग 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज़ से होगी और 3 दिसंबर को ईसाई रीति रिवाज़ से होगी|

बता दें, प्रियंका चोपड़ा हिंदू रस्म से होने वाली शादी में अबु जानी- संदीप खोसला की ड्रेस वेयर करेंगी और ईसाई रस्म में राल्फ लॉरेन की ड्रेस वेयर करेंगी।



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QdTbx4

No comments:

Post a Comment