Saturday, November 17, 2018

हाई ब्लड प्रेशर से भी बचाव करता है यह फल

पके आप के गुण तो सब ही जानते है। आज हम आपको बताएंगे कच्चे आम के फायदे जिन्हें जानकार आप हैरान हो जाएंगे ! कच्चा आम विटामिन सी से भरपूर होता है। कच्चे आम में पोषक तत्वो की भरमार होती है जिससे कई बीमारियां दूर हो जाती है। कच्ची कैरी या कच्चे आम को नमक के साथ खाने से शरीर में पानी की कमी नही रहती साथ ही हाई ब्लड प्रेशर से भी बचाव करता है। कच्चे काम में सेव, संतरा, केले जैसे फलो से कई गुना ज्यादा विटामिन सी की मात्रा मौजूद रहती है। आइये जानते है कच्चे आम के गुण जिन्हें जानकार आप भी इसे जरूर इस्तेमाल करना चाहेंगे


advertisement:


1 वजह घटाए – कच्चे आम में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो हमारे शरीर को अतिरिक्त फैट को दूर करता है। इसमें शुगर की मात्रा कम होती है जिससे वजन नियंत्रित रहता है।

2 एसिडिटी भगाये – अनियमित खान पान की वजह से पेट में अकसर जलन की शिकायत हो जाती है। एसिडिटी की समस्या एक आम बात हो गयी है लेकिन इस समस्या को दूर करने का उपाय है कच्चे आम का सेवन। इसके उपयोग से एसिडिटी को काफी हद तक दूर किया जा सकता है।

3 लिवर की समस्या दूर करे – कच्चा आम लिवर के लिए बहुत ही फायदेमंद है। लिवर में एसिड और पित्त की मात्रा बढ़ने से कई अन्य समस्याएं शुरू हो जाती है। कच्चे आम को खाने से लिवर की समस्याओ से निजात पा सकते है। आंतो में होने वलए इन्फेक्शन को भी कच्चे काम से दूर कर सकते है।

4 दांत रहेंगे मजबूत – कच्चा आम मसूड़ो और दांतो की समस्या के लिए बहुत ही लाभदायक है। यह आपके दांतो की सफाई करने का आसान तरीका है। कच्चे आम से आपके दांत न ही मजबूत रहेंगे बल्कि साँसों की बदबू की समस्या भी इससे दूर हो जाती है।

5 रोग- प्रतिरोधक क्षमता – कच्चा आम हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है साथ ही हमे रोगों से लड़ने की ताकत भी देता है।

6 रक्त विकार – कच्चा आम हमारे शरीर के रक्त विकार को भी दूर करता है। कच्चे आम में विटामिन सी की अधिकता की वजह से ये रक्त में मौजूद गंदगी को दूर करता है और नई रक्त कोशिकाओं को जन्म देता है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2DskSLN

No comments:

Post a Comment