Friday, November 30, 2018

तेलंगाना में राहुल ने बताया kcr का मतलब “खाओ कमीशन राव”

हैदराबाद: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी ने शुक्रवार को तेलंगना में आमसभा को संबोधित किया| इस मौके पर उन्होंने सूबे के सीएम केसीआर के नाम का नया मतलब निकाला और कहा की इनका नाम “खाओ कमीशन राव” होना चहिये| राहुल ने कहा की केसीआर ने अपने पूजीपति दोस्तों के लिए किसानो की सुक्राषा को ताक में रख दिया है|


advertisement:


यूं बरसे राहुल– उन्होंने कहा कि केसीआर ने तेलंगाना की कीमत पर अपने परिवार को आगे बढ़ाया| राहुल ने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेसनीत गठबंधन पहले तेलंगाना में टीआरएस को और फिर केंद्र में मोदी सरकार को उखाड़ फेकेगी| निजामाबाद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि केसीआर ने बस एक ही काम किया कि उन्होंने कांग्रेस सरकार की पुरानी योजनाओं के नाम बदलकर उसकी कीमत बढ़ा दी और अपने लिए कमीशन जुटा लिया| केसीआर का मतलब ‘खाओ कमीशन राव।’ है| उन्होंने कहा कि केसीआर जिस तरह से मोदी और आरएसएस के सभी कदमों को अपना रहे हैं उन्हें अपनी पार्टी टीआरएस का नाम बदलकर ‘टी-आरएसएस’ रख लेना चाहिए|

इस मौके पर राहुल ने कहा की केसीआर का एक ही उद्देश्य है की तेलंगाना में हमारी और केंद्र में मोदी की सरकार बनी रही और आपस में देश को लूटते रहे|



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2AwRG34

No comments:

Post a Comment