
चीन के अनुसंधानकर्ताओं ने टाईप – 1 मधुमेह मरीजों के इलाज में सुअर के अग्नाशयों का प्रतिरोपण कर बहुत बड़ी सफलता हासिल की है जो इस पुरानी बीमारी का उपचार ढूंढने के सिलसिले में बहुत ही महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
आस्ट्रेलिया के सिडनी विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं के साथ मिलकर यह खास प्रतिरोपण किया गया। हुनान प्रांत के सेंट्रल साउथ विश्वविद्यालय से संबद्ध थर्ड जियांग्या अस्पताल में तीन ऑपरेशन किए गए।
अस्पताल के प्रोफेसर ने बताया कि एक मरीज का इंसुलिन उपयोग लगभग 80.5 फीसदी घट गया जबकि अन्य दो में क्रमश: 57 फीसदी और 56 फीसदी तक कम हो गया।
हुनान प्रांतीय स्वास्थ्य अधिकारियों की कार्यक्रम समीक्षा के अनुसार मध्यकालीन नतीजे बहुत ही भरोसेमंद रहे।
सरकारी संवाद समिति की रिपोर्ट के अनुसार इस अनुसंधान से प्रतिरोपण के लिए अंगों की कमी की समस्या हल करने में बहुत ही मदद मिलेगी।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2qPblH2
No comments:
Post a Comment