Sunday, November 18, 2018

नजरिया: शुरू होने से पहले ही खत्म होने के कगार में मानवेन्द्र सिंह का राजनीतिक सफ़र

जयपुर: साल के आखिरी महीने में राजस्थान में चुनाव होने है और इसके लाइट टिकटों की घोषणा हो चुकी है और कांग्रेस बीजेपी समेत दल अपने अपने वादों के साथ मैदान में है| जरा चुनाव से पहले की हलचल देखे तो जब राहुल गाँधी राजस्थान गए तो जसवंत सिंह के बेटे मानवेन्द्र सिंह कांग्रेस में आये थे और अब उन्हें सीएम राजे के खिलाफ झालरापाटन से उम्मीदवार बनाया गया है| वो वसुंधरा के खिलाफ लड़ेगे लेकिन कही ना कही ये उनके राजनीतिक जीवन की बड़ी चूक होगी|


advertisement:


ये है वजह– मानवेन्द्र सिंह जब कांग्रेस में आये थे तो इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था की वो अब राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ेगे क्योकि उन्हें आगामी लोकसभा लड़ना है वो भी बाड़मेर से और वो उसकी ही तैयारे कर रहे है| लेकिन अचानक एक दिन लिस्ट आती है और उसमे उनका नाम मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की विधानसभा झालरापाटन से दिखाया जाता है जिससे हर कोई हैरान है| ऐसा कहने में आ रहा है की कांग्रेस में आते ही वो अपना पहला चुनाव हार जायेगे और उनकी साख में बट्टा लग जाएगा जिससे राजनीतिक जीवन शून्य की तरफ जा सकता है| दरअसल वसुंधरा राजे सिंधिया एक ऐसी उम्मीदवार है जो बीते पंद्रह सालों से इस क्षेत्र से जीतती आ रही है और उन्हें जनता ने अपनाया हुआ है| ऐसे में मानवेन्द्र का वहां जीतना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है| जैसे ही इस बात की घोषणा हुई की मानवेन्द्र झालरापाटन से उम्मदीवार है तो उनके लिए मानवेन्द्र गो बैक के नारे लगने लगे और उन्हें वापिस जाने के लिए कहा जाने लगा और इससे ही जनता का शुरूआती रुझान पता चल गया की उन्हें अब क्षेत्र में जनता घुसने नहीं देना चाहती है वोट की बात अलग है| वसुंधरा वहां इसीलिए मजबूत है क्योकि वो एक तो मुख्यमंत्री है और क्षेत्र के लोगो की हमारे यहाँ से मुख्यमंत्री उम्मीदवार है और इसके अलावा उनके सुपुत्र दुष्यंत सिंह इसी क्षेत्र से सांसद है जो दिन रात वसुंधरा की गैरमौजूदगी में भी अपने कार्यकर्ताओ से वसुंधरा का प्रचार करवाते है और घर घर जाकर वोट मांगते है| ऐसे में एक नहीं बल्कि कई जगह से वसुंधरा का प्रचार हो रहा है| अब मानवेन्द्र सिंह को उतारा गया है तो कही ना कही उन्हें मेहनत बहुत अधिक करनी पड़ेगी और उन्हें ये समझना पड़ेगा की आखिर हार के बाद क्या होने वाला है| उनके जीवन में लगने वाला ये बट्टा कांग्रेस के गलत नीतियों का परिणाम है जो की इस बार शायद ही पांच साल वाली सत्ता को दोहरा पाए|

 



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2FCyFBU

No comments:

Post a Comment