Sunday, November 18, 2018

अमृतसर के निरंकारी भवन में ग्रेनेड धमाका, 3 की मौत 15 घायल

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में राजासांसी के एक निरंकारी भवन में सत्संग के दौरान ग्रेनेड हमला होने से तीन लोगो की मौत हो गई तो वही पंद्रह लोग घायल हो गए| बताया जा रहा है की सुबह के समय जब वहां सत्संग चल रहा था तभी दो युवक आये और ग्रेनेड से हमला करके चले गए जिससे ये नरसंहार हुआ है| इस घटना के बाद राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है|


advertisement:


सीएम ने किया मुआवजे का एलान– दूसरी ओर, राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हमले पर दुख जताते हुए मरे लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया, जबकि हमले में घायल लोगों का मुफ्त इलाज कराया जाएगा, साथ ही मुख्यमंत्री ने गृह सचिव और डीजीपी को घटनास्थल पर जाने का आदेश दिया| साथ ही हमले की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन को हरसंभव मदद मुहैया कराई जाएगी| शुरुआती जांच में इसे आतंकी हमले से जोड़कर देखा जा रहा है, इस घटना के बाद पूरे पंजाब में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है, पुलिस ने राजस्थान से जुड़ी सीमाओं को सील कर दी है| पुलिस लोगों ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है|



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2FuN17q

No comments:

Post a Comment