Saturday, November 17, 2018

यहां सोमवार को लड़कियों को भिगोने के लिये लड़कों को मिलती है छूट

आमतौर पर सोमवार का दिन लोगों के लिए काफी बोरिंग और आलसभरा होता है. क्योंकि रविवार की छुट्टी मनाकर सोमवार को काम पर जाना हम सभी को सबसे बुरा काम लगता है. हमें लगता है कि रविवार बहुत जल्दी बीत गया. लेकिन दुनिया में कई ऐसी जगहें भी हैं जहां पर मन्डे को वेट मन्डे के रूप में मनाया जाता है. इसे लोग काफी इन्जॉय करते हैं.

मनाया जाता  है वेट मन्डे 


advertisement:


दरअसल, मध्य यूरोपीय देशों में यानि पोलैंड, चेक गणराज्य और पूर्वीय यूरोप के देश यूक्रेन में एक खास सोमवार को छूट दी जाती है. इस दिन लड़के अपनी पसंदीदा लड़की को सिर से लेकर पैर तक भीगा सकते हैं. क्योंकि ईसाई धर्म को मानने वाले लोगों का मानना है कि सोमवार के दिन एक-दूसरे पर पानी डालने से सभी पाप धुल जाते हैं. पहले पाप धुलने के लिये कोई दिन तय नहीं था ऐसे में लड़के और लड़कियां एक-दूसरे में पानी तो कम डालते थे छीनाझपटी ज्यादा करते थे, जिसकी वजह से बाल्टियां टूट जाती थी और कार के शीशे भी टूट जाते थे.

इसलिये इस्टर में सोमवार का दिन लड़को के लिए तय किया है. सोमवार के दिन लड़के गांव या इलाके की सबसे खूबसूरत लड़की को कोई लड़का पानी से भिगोते हैं और वह लड़की इसका विरोध नहीं करती है तो आपके पाप मिट जाएंगे. वहीं लड़कियों को मगंलवार का दिन तय किया गया है. वे लड़कों पर पानी डाल सकती हैं.



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2A0Sj4N

No comments:

Post a Comment