Friday, December 21, 2018

दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, कांग्रेस को दो हफ्तों में खाली करना होगा 56 साल पुराना हेराल्ड हाउस

नई दिल्ली: तीन राज्यों में चुनाव जीतने के बाद जहाँ कांग्रेस के खेमे में ख़ुशी की लहर है तो वही उसके लिए एक बुरी खबर भी आई है| दिल्ली हाईकोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए कहा है की कांग्रेस हेराल्ड हाउस खाली करें और इसके लिए उसे 2 हफ्ते का समय दिया गया है| आपको बता दे की यह 56 साल पुराना है|


advertisement:


दी थी चुनौती- गौरतलब है कि 30 अक्टूबर को एजेएल को एलएनडीओ ने नोटिस भेजकर 15 नवंबर तक खाली करने का आदेश दिया था जिसे एजेएल ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी| कांग्रेस ने एलएनडीओ के लीज रद्द करने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी लेकिन आज हाईकोर्ट ने एजेएल की याचिका को खारिज कर दिया| ये याचिका दिल्ली उच्च न्यायालय में नेशनल हेराल्ड के प्रकाशक असोसिएट जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की ओर से दाखिल किया गया था| इसमें केंद्र के उस आदेश को चुनौती दी गई थी जिसमें उससे यहां 56 साल पुरानी लीज खत्म करते हुए आईटीओ स्थित परिसर की इमारत को खाली करने को कहा था|

जाहिर है की कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका है| हालाँकि अभी तक किसी भी कांग्रेस नेता का इस मामले में कोई बयान नहीं आया है|

 



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2SfewUH

No comments:

Post a Comment