
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की प्रस्तावित रथ यात्रा को बीते दिन हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने अनुमति दे दी थी लेकिन शुक्रवार को हाईकोर्टके चीफ जस्टिस ने इस नामंजूरी दे दी है| पश्चिम बंगाल सरकार ने सिंगल बेंच के फैसले को हाईकोर्ट के सामने चुनौती दी थी जिसके बाद ये फैसला आया है| आपको बता दे की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम बंगाल में एक रथ यात्रा का आयोजन करके पूरा हिंदुत्व का एजेंडा दिखाना चाहते है|
बीजेपी को झटका- हाई कोर्ट के इस फैसले के बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है| दरअसल पश्चिम बंगाल सरकार ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की आशंकाओं के तहत भाजपा को रथ यात्रा की इजाजत नहीं दी थी, जिसके बाद भाजपा ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था| ममता सरकार ने हाईकोर्ट के सिंगल बेंच के सामने दलील दी थी कि भाजपा की रथयात्रा से प्रदेश की शांति और सौहार्द बिगड़ सकती है, जिसे लेकर उन्हें खूफिया रिपोर्ट से जानकारी मिली है, इसलिए भाजपा को यात्रा की इजाजत न दी जाए| इसके बाद भी सिंगल बेंच ने यात्रा को मंजूरी दे दी थी|
आपको बता दे की अमित शाह गणतंत्र बचाओ यात्रा करने वाले थे जिसकी शुरुआत 24 दिसम्बर से होने वाली थी|
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2LuA8cZ
No comments:
Post a Comment