Friday, December 21, 2018

सेहत पर विपरीत असर डालते हैं, ऐसे पेय पदार्थ

किसी भी ब्यक्ति के स्वस्थ शरीर के लिए सही डाइट लेना बहुत जरूरी है। शरीर का मोटापा न बढ़े इसके लिए लोग कई तरह के तरीके भी अपनाते हैं। इसके लिए वे अपनी डाइट में ऐसे ड्रिंक्स शामिल करते हैं जिससे वजन न बढ़े और शरीर की कैलोरी कम हो लेकिन इन पेय पदार्थों के सेवन से वजन कम होने की बजाए बहुत ज्यादा बढ़ने लगता है। आइए जानिए ऐसे ही कुछ ड्रिंक्स के बारे में


advertisement:


डाइट सॉफ्ट ड्रिंक
कई लोेग वजन बढ़ने के डर से कोल्ड ड्रिंक की बजाए डाइट सॉफ्ट ड्रिंक पीते हैं जिससे शरीर में कैलोरी की मात्रा ज्यादा न बढ़े लेकिन इन कैलोरी-मुक्त ड्रिंक को पीने से भूख बढ़ जाती है और व्यक्ति अधिक खाने लगता है जिससे शरीर का वजन बहुत ज्यादा बढ़ने लगता है।

कॉफी
ज्यादातर लोग चाय की जगह कम चीनी वाली कॉफी पीना बहुत अधिक पसंद करते हैं लेकिन दूध से बनी इस कॉफी के एक कप में 20 कैलोरी होती है जो शरीर का वजन बहुत ज्यादा बढ़ाती है। इसकी जगह बिना दूध की ब्लैक कॉफी पीने की आदत डालें।

स्किम्ड मिल्क
वजन बढ़ने के डर से लोग बिना मलाई वाला दूध पीना पसंद करते हैं लेकिन इसकी जगह फुल क्रीम दूध का सेवन करें।

आइस-टी
वजन कम करने के लिए लोग आइस-टी का सेवन करते हैं क्योंकि इसमें शुगर नहीं होती लेकिन बाजार से मिलने वाली आइस-टी की एक बोतल में 116 कैलोरी होती है जो शरीर को नुकसान पहुंचाती है। इसकी जगह घर पर ही आइस-टी बनाकर पीएं।

स्मूदी
फलों से बनी स्मूदी को बनाने के लिए उसमें चीनी का इस्तेमाल न करें क्योंकि फलों में प्राकृतिक तौर पर काफी मीठा होता है।

जूस
डिब्बाबंद जूस में कई तरह के कैमिकल्स और काफी मात्रा में मीठा होता है जिससे शरीर में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है। इसके अलावा बाजार से मिलने वाले फ्रैश जूस में भी मीठा मिलाया जाता है इसलिए घर पर ही जूस निकाल कर पीएं या फलों का सेवन करें।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2V1ExIA

No comments:

Post a Comment