Friday, December 21, 2018

नहाने का बड़ा माकूल समय होता है यह, जानिए इसके फायदे

किसी भी इंसान को स्वस्थ्य रहने के लिए उसकी सही लाइफस्टाइल का होना बहुत जरूरी है। हमारी कुछ गलत आदतें सेहत से जुड़ी परेशानियों का गंभीर कारण बनती हैं। खुद को सेहतमंद रखने के लिए बहुत-सी ऐसी चीजें हैं, जिनको हम लोग हमेसा नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन यह सेहत के लिए बहुत हानिकारक होती है। रोजाना नहाना फ्रैशनेस के लिए बहुत जरूरी है। बॉडी की सफाई अगर सही तरह से नहीं होगी तो इससे इंफैक्शन होने का भी खतरा बहुत बना रहता है लेकिन अगर खाना खाने से पहले नहाया जाए तो इसके बहुत सी बीमारियों से अवश्य बचा जा सकता है।


advertisement:


1. पेट दुरूस्त

खाना खाने से पहले नहाने से पाचन तंत्र सही तरीके सेे काम करने लगता है। इससे खाना आसानी से पचना शुरू हो जाता है और कब्ज भी नहीं रहती।

2. पाचन क्रिया बेहतर
खाना खाने से पहले नहाया जाए तो पाचन क्रिया बेहतर हो जाती है। अगर खाने के तुरंत बाद नहाया जाए तो इससे शरीर का तापमान कम हो जाता है। जिससे खाना पचाने में परेशानी हो सकती है।

3. एनर्जी भरपूर
खाने से पहले नहाने से बॉडी को भरपूर उर्जा मिलती है। इससे आलस दूर हो जाता है और थकावट नहीं रहती।

4. मानसिक और शारीरिक संतुष्टि

खाने से पहले नहाने से मानसिर संतुष्टि का भी अहसास होता है। इससे दिमाग तनाव मुक्स हो जाता है और भूख भी लगनी शुरू हो जाती है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2SeuwGa

No comments:

Post a Comment