Thursday, December 20, 2018

एनडीए से अलग हुए उपेन्द्र कुशवाहा महागठबंधन में हुए शामिल, बीजेपी में टेंशन

नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनावो से पहले बीजेपी को एक और झटका लगा है| रालोसपा पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा एनडीए से अलग होकर महागठबंधन में शामिल हो गए है| बीते कई दिनों से एनडीए से वो नाराज चल रहे थे| गुरुवार शाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी| इस महागठबंधन की शुरुआत कही जा रही है और यह बिहार से हुई है|


advertisement:


तेजस्वी का हमला– इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन को जो फॉर्मूला शुरू किया था, उसे राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी के खिलाफ अमल में लाया जाना चाहिए| तेजस्वी ने कहा कि देशहित में बीजेपी के खिलाफ, पीएम मोदी के खिलाफ इस गठबंधन को हकीकत में बदलना चाहिए| तेजस्वी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने सरकार में रहते हुए अपने सहयोगियों का सम्मान नहीं किया| बिहार में भी उपेंद्र कुशवाहा को अपमानित करने का काम किया गया। तेजस्वी ने कहा कि ये जनता के दिलों का गठबंधन है|

जनता ठगों को देगी जवाब– उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा की आगामी चुनावो में जनता ठगों को जवाब दे देगी| मैंने राहुल गाँधी को ध्यन्यवाद देता हूँ की उन्होंने महागठबंधन में भरोसा जताया और इसे आगे ले जाने का विचार कर रहे है|

आपको बता दे की बिहार की राजनीति में अब बीजेपी का पलड़ा बहुत कमजोर कहा जाने लगा है क्योकि अब रामविलास पासवान के बेटे भी आये दिन बीजेपी को लेकर तंज कसते नजर आते है|

 



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2UYtEYd

No comments:

Post a Comment