Thursday, December 20, 2018

एसिडिटी दूर करता है मेथी का पानी, सर्दी- जुकाम से भी दिलाता है राहत

मेथी एक मसाला होता है जो न सिर्फ खाने के टेस्ट को बढ़ाता है बल्कि शरीर के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है। अगर इन मेथी के दानों को पानी में डालकर पीया जाए तो शरीर के कई रोग दूर हो जाते हैं। आइरन, कैल्शियम, फास्फोरस तथा प्रोटीन, विटामिन के मेथी की पत्तियों में भरपूर होते हैं जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। मेथी के पानी को बनाने के लिए एक गिलास पानी में मेथी को भिगोकर पूरी रात रख दें और फिर सुबह इस पानी का उपयोग छान कर करें|


advertisement:


ये मिलते हैं फायदे :

1. मधुमेय रहे नियंत्रित : मेथी में गेलेक्टोमैनन नामक फाइबर अधिक पाया जाता है जिससे खून में शुगर की मात्रा कम पहुंच पाती है। मेथी का पानी पीने से शरीर का डायबिटीज कंट्रोल में रहता है।

2. एसिडिटी दूर करे : एसिडिटी और गैस की समस्या को दूर करने में मेथी का पानी बहुत फायदेमंद होता है। रोज़ाना इस पानी को पीने से पेट की जलन से राहत मिलती है और एसिडिटी से निजात मिलता है।

3. किडनी की पथरी से निजात दिलाए : प्रतिदिन मेथी का पानी पीने से किडनी की पथरी से निजात मिलता है। मेथी के पानी में मौजूद तत्व पथरी को गलाने में विशेष भूमिका निभाते हैं।

4. सर्दी-जुकाम से छुटकारा : मेथी में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो सर्दी- जुकाम से राहत दिलाने में मददगार होते है| इस पानी को पीने से वायरल इन्फेक्शन से भी छुटकारा मिलता है।

5. मोटापा कम करे: वजन को कम करने में मेथी का पानी लाभदायक होता है। मेथी के पानी में फाइबर पाया जाता है जिससे भूख कम लगती है और शरीर स्वस्थ रहता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2R86OhG

No comments:

Post a Comment