Friday, December 21, 2018

बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी-एलजेपी करेगी आज घोषणा

बिहार में एलजेपी को मनाने के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रामविलास पासवान और चिराग को संदेश भिजवाकर घर बुलवाया और गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश की। इस बैठक में बीजेपी अपने गठबंधन के सहयोगी के लिए सीटों की संख्या बढ़ाने को तैयार हो गई है। आज सीटों के ऐलान की भी संभावना है।एलजेपी ने सीटों के बटवारे को लेकर चेतावनी दी थी । हालांकि बीजेपी के जनरल सेक्रटरी भूपेंद्र यादव ने कहा कि गठबंधन बरकरार है। एलजेपी के नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है एलजेपी एनडीए का ही हिस्सा रहेगी।


advertisement:


खबर है कि पासवान लोकसभा चुनाव लड़ने के बजाय राज्यसभा जाना चाहते हैं और यह बीजेपी के सहयोग के बिना सम्भव नहीं है। एलजेपी को लगता है कि हालिया हार के बाद बीजेपी पर दबाव बनाने का बढ़िया मौका है।एक राज्यसभा सीट के साथ एलजेपी को 6 सीटें मिल सकती हैं। एलजेपी का मानना है कि जो 2 सीटें कुशवाहा के खाते में थी, वे भी उसे ही मिलनी चाहिए। खबरें हैं कि आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शाह से मिल सकते हैं।



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2SeswxN

No comments:

Post a Comment