
नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनावो से पहले बीजेपी के लिए वही दल मुश्किल बन रहे हैं जो बीते चुनावो में उसके साथ थे| उपेन्द्र कुशवाहा के बाद चिराग पासवान भी बागी तेवर अपना रहे है और सरकार से सवाल कर रहे हैं| उन्होंने कहा है की सरकार हमें नोट्बंदी के फायदे बताएं जिससे हम अपने संसदीय क्षेत्र में इसकी जानकारी लोगो को दे सकें और लोगों को इसके फायदे बता सकें| आपको बता दे की लोजपा नेता चिराग पासवान आजकल आये दिन मोदी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं|
पत्र में किया जिक्र– पासवान ने यह पत्र तीन राज्यों में चुनाव नतीजों के ठीक एक दिन बाद 12 दिसंबर को लिखा था| उन्होंने लिखा था कि मैं निवेदन करता हूं कि देश को पिछले दो साल में नोटबंदी से किस तरह से फायदा हुआ है उसकी जानकारी दी जाए, 2019 के लोकसभा चुनाव काफी करीब हैं, लिहाजा नोटबंदी के फायदे लिस्ट मुहैया कराई जाए, जिससे कि मैं चुनाव के दौरान इसके फायदे के बारे में लोगों को जानकारी दे सकूं| इस पत्र में उन्होंने उस पत्र का भी जिक्र किया जो उन्होंने 17 नवंबर 2016 को नोटबंदी के 10 दिन बाद लिखा था| इस पत्र में पासवान ने अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों को नोट बदलने में हो रही समस्या का जिक्र किया था|
जाहिर है की आगामी लोकसभा चुनावो से पहले बिहार की राजनीती एक नया मोड़ ले चुकी है|
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2EGD8CC
No comments:
Post a Comment