Friday, December 21, 2018

अब आपके कंप्यूटर की होगी निगरानी, सरकार ने दस एजेंसियों को दिए जासूसी के अधिकार

नई दिल्ली: बीते दो सालों से निजता को लेकर कई सारे सवाल खड़े किये जा रहे हैं लेकिन मोदी सरकार एक के बाद एक कदम इसके खिलाफ उठा रही है| आधार लीक के बाद अब आपके डेटा में सेंध मारने के लिए सरकार ने दस एजेंसियों को आपके कंप्यूटर की जासूसी का अधिकार दे दिया है| गृह मंत्रालय के द्वारा दिए इस अधिकार के तहत ये एजेंसियां आपके कंप्यूटर में रखे गए दस्तावेज देख सकती है| इसके अलावा भेजे और रिसीव किये गए मैसेजेस भी देख सकती है| आपको बता दे की विपक्ष ने इसकी आलोचना की है|


advertisement:


हासिल करेंगे जानकारी– गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार आईबी, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, प्रवर्तन निदेशालय, सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स, डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस, सीबीआई, एनआईए, कैबिनेट सेक्रेटेरिएट, डायरेक्टरेट ऑफ सिग्नल इंटेलिजेंस और दिल्ली के कमिश्नर ऑफ पुलिस को इस बात की इजाजत दी गई है कि वह लोगों के कंप्यूटर की जासूसी कर सकते हैं और कंप्यूटर की जानकारी हासिल कर सकते हैं| सरकार के इस फैसले के बाद अब देशभर में किसी के भी कंप्यूटर के भीतर सरकार की एजेंसियां जासूसी कर सकती हैं|

ओवैसी ने की आलोचना–  सरकार के इस फैसले की आलोचना करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है की “आपातकाल में आपका स्वागत है| मोदी सरकार ने कहा था की घर घर मोदी और अब वो यही वादा निभा रही है”|



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2T6yqBj

No comments:

Post a Comment