Friday, December 21, 2018

मैंने ऐसा क्या कह दिया की मुझे गद्दार कहा जा रहा है: नसीरुद्दीन शाह

नई दिल्ली: बीते दिन फिल्म अभिनेता नसीरूद्दीन शाह ने एक बयान दिया था जिसके बाद उनकी मुश्किलें बढती नजर आ रही है| अब वो इस मामले में सफाई देते हुए बोलेन है की आखिर मैंने ऐसा क्या कह दिया की मुझे गद्दार कहा जा रहा है| मैंने जो भी कहा है वो एक चिंतित भारतीय के तौर पर कहा है और मुझे जबरन निशाना बनाया जा रहा है| आपको बता दे की शाह ने कहा था की अब उन्हें भारत में अपने बच्चो की सुरक्षा को लेकर चिंता होती है|


advertisement:


ये घर है मेरा– नसीरुद्दीन शाह ने कहा, मैं उस देश के बारे में चिंताओं को व्यक्त कर रहा हूं जिसे मैं प्यार करता हूं, वह देश जो मेरा घर है| एक नागरिक के लिए यह अपराध कैसे हो सकता है| अगर कहीं कोई शराबी दिखेगी तो आलोचना तो होगी और जिम्मेदार लोगों को आलोचना सहनी भी पड़ेगी| ऐसा कैसे मुमकिन है कि आलोचना ना हो|

ये बोले थे शाह– नसीरूद्दीन शाह ने एक इंटरव्यू में कहा था की जहाँ एक गाय की मौत को एक पुलिसवाले की मौत से अधिक तवज्जो दी जाती है वहां डर तो लगता है| लोग खुलेआम कानून को अपने हाथ में ले रहें है और जहर फैलाया जा रहा है और इसे फिर से रोक पाना मुस्किल होगा ऐसे में मुझे बच्चो की सुरक्षा को लेकर चिंता होती है|



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2EE7mVJ

No comments:

Post a Comment