Friday, December 21, 2018

कपिल गर्ग बने राजस्थान के नए डीजीपी, संभाला पदभार

जयपुर: सरकार बदलते ही गहलोत ने प्रशासनिक सर्जरी शुरू कर दी है| बीती रात राजस्थान में आईपीएस अधिकारीयों का तबादला किया गया और कपिल गर्ग को राजस्थान का नया डीजीपी बनाया गया है| वो ओपी गह्लोत्रा की जगह लेंगे| शुक्रवार सुबह कपिल गर्ग ने पदभार ग्रहण किया| पूर्व डीजीपी गह्लोत्रा को डीजी होमगार्ड बनाया गया है| उन्होंने गर्ग को गुलदस्ता देकर उन्हें अग्रिम कार्यो की शुभकामनायें दी| आपको बता दे कि 1983 बैच के आईपीएस कपिल गर्ग की भूमिक पुलिस रिफार्म में रही है| पुलिस विभाग में कई नवाचार उन्होंने किए है| इसके अलावा उन्होंने प्रदेश में बीट कांस्टेबल और सीएलजी व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी|


advertisement:


रातों रात हो रहे तबादले– आपको बता दे की इससे पहले मंगलवार को गहलोत सरकार ने चालीस आईएस अफसरों के तबादले कर दिए थे| कहने का मतलब है की गहलोत सरकार अपने ढांचे को मजबूत करने के लिए अपने अधिकारीयों को लगातर पास में बुला रही है| इससे पहले वसुंधरा सरकार ने भी कुछ महीने पहले ही कई सारे अधिकारीयों के तबादले किये थे| इसके अलावा गहलोत ने इन अधिकारीयों की बैठक लेकर साफ़ निर्देश दिए है की जनता तक योजनायें पहुचने में कोई समस्या नहीं आनी चहिये|



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2A9zu02

No comments:

Post a Comment