Sunday, December 23, 2018

हर्षवर्धन कपूर के साथ इस फिल्म में काम करेंगे अनिल कपूर

बॉलीवुड में अभी फिल्मों के रीमेक का दौर चल रहा है। जहां एक और बॉलीवुड में कई निर्देशक अपनी हिट फिल्मों के रीमेक बना रहे है और अब तक कई ऐसी फिल्में आ चुकी है जो पहले की किसी फिल्म पर आधारित हो। रीमेक के इस दौर में बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने भी अपनी इच्छा जाहिर की है, और वो इच्छा है उनकी सुपरहिट फिल्म राम लखन के रीमेक की।


advertisement:


मीडिया रिपोट्र्स से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म राम लखन का रीमेक बनाना चाहते हैं। अस्सी के दशक में बनी सुभाष घई की सुपरहिट फिल्म राम लखन का रीमेक करण जौहर और रोहित शेट्टी मिलकर बनाने वाले थे लेकिन बात नहीं बन सकी। अब ऐसी चर्चा है कि अनिल कपूर ‘राम लखन’ का रीमेक बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

यह रीमेक रीमेक लखन के नजरिए से होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म के रीमेक से अनिल अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर को एक और बड़ा मौका देना चाहते हैं। हर्षवर्धन कपूर ने अब तक दो फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी फिल्में सफल नहीं रही है। अनिल कपूर उन्हें एक बहुत बड़ा ब्रेक देना चाहते हैं।

अनिल कपूर का यह मानना है कि उनके बेटे में दम है और खराब फिल्मों की वजह से हर्षवर्धन का नुकसान हुआ। चर्चा है कि अनिल कपूर ने सुभाष घई से इस बारे में चर्चा की है और अगले महीने तक ये प्रोजेक्ट फाइनल हो सकता है। अनिल कपूर का भी हर्षवर्धन संग इस फिल्म में काम करना तय माना जा रहा है।



from मनोरंजन – Navyug Sandesh http://bit.ly/2EN934r

No comments:

Post a Comment