
नई दिल्ली: बीते कई दिनों से मोदी को लेकर ये सवाल किया जा रहा है की आखिर वो मीडिया के सामने आकर प्रेस कांफ्रेंस क्यों नहीं करते है| इसके बाद पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और मोदी की तुलना होने लगी जिसके बाद मनमोहन बोले की “मैं ऐसा पीएम नहीं जो मीडिया के सामने आकर बात करने से डरता हों| मैंने हमेशा अपनी विदेश यात्रा के बाद मीडिया से बात की हैं”|
जनता देगी जवाब– अपनी किताब चेंजिंग इंडिया के विमोचन मौके पर बोलते हुए सिंह ने कहा की “कहते है की मैं मौन प्रधानमंत्री था लेकिन इसका जवाब उन्हें जनता और मेरी यह किताब भी यही बताती है| तमाम समस्यायों के बाद भी भारत एक वैश्विक शक्ति बनने वाला है| एक प्रमुख वैश्विक शक्ति के रूप में भारत के उदय एक ऐसा विचार है, जिसका समय आ गया है और धरती पर कोई भी ताकत इस विचार को रोक नहीं सकती”|
लगातार उठ रहे सवाल– आपको बता दे की लगातार इस बात को लेकर सवाल उठ रहे हैं की पीएम मोदी कोई प्रेस कांफ्रेंस क्यों नहीं करते है| आज तक एक बार भी वो मीडिया से रूबरू क्यों नहीं हुए है| राहुल गाँधी सबसे अधिक इस मुद्दे को उठा रहें है| इसके अलावा यह सवाल अमित शाह से भी किया गया था जिसका जवान देने से उन्होंने मना कर दिया था|
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2EHGRj2
No comments:
Post a Comment