Monday, December 24, 2018

अपनी अपकमिंग फिल्म तख़्त को लेकर रणवीर सिंह ने किया बड़ा खुलासा

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का यह कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म तख्त उनके करियर की सबसे अहम फिल्म साबित होगी। आपको बता दे की रणवीर सिंह इन दिनों करण जौहर की फिल्म तख्त में काम कर रहे हैं। रणवीर इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं।


advertisement:


रणवीर सिंह ने कहा कि तख्त भी उनके करियर की सबसे अहम फ़िल्मों में से एक रहेगी। इसकी वजह यह है कि फ़िल्म की कहानी बेहद खास है। रणवीर ने बताया कि वह पहले कलाकार थे, जिन्हें करण जौहर ने यह फ़िल्म ऑफर की थी।

करण जब उनके पास यह फ़िल्म लेकर गए तो रणवीर ने यह कहा कि मैंने उस दिन एक अलग ही करण जौहर को देखा। इससे पहले मैंने करण को कभी उस रूप में नहीं देखा था। रणवीर सिंह ने यह कहा कि करण कभी खुद को गंभीरता से नहीं लेते हैं। वह हमेशा मस्ती मजाक में रहते हैं।

लेकिन बात जब फ़िल्मों की आती है तो इस हंसी मजाक वाले इंसान के पीछे भी एक बहुत ही सीरियस फ़िल्म मेकर हैं, यह बात उस दिन रणवीर सिंह को समझ आ गईं। करण एक जीनियस हैं, वह जो भी करते हैं, उसमें जान डाल देते हैं।



from मनोरंजन – Navyug Sandesh http://bit.ly/2QPwL6a

No comments:

Post a Comment