Friday, December 21, 2018

पिस्ता खाने के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप

पिस्ता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, पिस्ते का लगातार सेवन करने से कई लाभ मिलते है। पिस्ता खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी अत्यधिक लाभदायक है। इसका इस्तेमाल कई व्यंजन बनाने में किया जाता हैं। इसमें विटामिन, मिनरल्स, वसा, फाइबर पाया जाता है। पिस्ता का सेवन करने से हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। आइये आपको बताते हैं कि पिस्ता हमारे लिए कितना फायदेमंद होता है।


advertisement:


-आंखों की बढ़ेगी रोशनी: हर रोज पिस्ते का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इससे आंखे स्वस्थ और निरोगी रहती है।

-पैरों या हाथों की होगी सूजन कम: अगर आपके पैरों या हाथों में सूजन रहती है तो पिस्ता का सेवन कीजिए। इसमें मौजूद विटामिन-ए सूजन को कम करते है।

-कैंसर से लडऩे में सहायक: पिस्ता में बीटा कैरोटीन मौजूद होता है, जो कैंसर से लड़ता है। कैंसर से बचने के लिए पिस्ता खाएं।

-चेहरे की झुर्रियां होगी कम: चेहरे की झुर्रियों को दूर करने के लिए पिस्ता का इस्तेमाल कीजिए। इसका सेवन करने से चेहरे की स्किन टाइट होती है।

-दिमाग चलता है तेज: पिस्ता काजू और बादाम से भी अधिक पौष्टिक होता है। इसे खाने से दिमाग तेज होता है।

– शुगर होगा कंट्रोल: इसमें फास्फोरस अधिक मात्रा में होता है, जिससे शुगर कण्ट्रोल रहती है। इस तरह यह डायबिटीज को बढऩे से रोकता है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2EGr9F8

No comments:

Post a Comment