Friday, December 21, 2018

सिखों के विरोध के बाद अब ‘जीरो’ में नहीं दिखेगी कृपाण

शाहरुख़ खान की जीरो फिल्म आज रिलीज़ हो गई है। फिल्म ‘जीरो’ के एक सीन को लेकर सिक्ख समुदाय विरोध में था। लेकिन रिलीज के ठीक पहले फिल्म में बदलाव कर लिया गया है। हालांकि फिल्म के रिव्यु कोई खास नहीं रहे हैं।फिल्म में शाहरुख खान ‘बउआ’ नाम के एक बौने आदमी के किरदार में हैं। एक सीन को लेकर फिल्म विवादों में घिरी थी जिस में शाहरुख खान पीठ पर कृपाण लिए नजर आ रहे हैं।


advertisement:


सिख समुदाय की ओर से फिल्म से इस कृपाण वाले सीन को हटाए जाने के लिए याचिका दायर की गई थी।सीन को विजुअल इफैक्ट्स के जरिए सही किया गया है और अब इसमें कृपाण की जगह तलवार नजर आएगी।



from मनोरंजन – Navyug Sandesh http://bit.ly/2T0L8Bp

No comments:

Post a Comment