Friday, December 21, 2018

दिलीप कुमार के संपत्ति विवाद पर  शुरू हुई मामले की जांच

दिलीप कुमार की पत्नी सायरा का आरोप है कि बिल्डर समीर भोजवानी उनके पुराने बंगले को हड़पने के लिए धमकियां दे रहा है । सायरा ने  पीएम मोदी से गुहार लगाई थी कि वे उनकी मदद करें।अब इस मामले में सीएमओ महाराष्ट्र के दखल के बाद मुंबई पुलिस की इकनॉमिक ऑफेंस विंग ने जांच शुरू कर दी है। वे लोग चार्जशीट फाइल करेंगे।


advertisement:


बिल्डर पर आरोप है कि उसने दो प्लॉटों पर हक का दावा किया है जिन पर दिलीप कुमार का बंगला बना हुआ है । सायरा कहती हैं, ‘ये दुख भरा है कि दिलीप साहब खुद के घर से ही बाहर रह रहे हैं । हम खतरे में हैं । २००२ में हमें वो घर छोड़ना पड़ा क्योंकि मकान की हालत खस्ता हो चली थी ।सीएम फडणवीस अपनी तरफ से कोशिश कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि कुछ अच्छा परिणाम निकलेगा। भोजवानी, दिलीप साहब की अस्वस्थता का फायदा उठा रहा है। पर उन्हें इंसाफ मिलने की पूरी उम्मीद है ।



from मनोरंजन – Navyug Sandesh http://bit.ly/2CqmAMz

No comments:

Post a Comment