
चना को हम छोला या हरा चना के नाम से जानते है। ये खाने में बहुत ही पौष्टिक होता है और साथ ही शरीर के लिए भी बहुत लाभदायक माना जाता है। इसका प्रयोग अधिकतर सब्जी और कई तरह के व्यंजन और चटनियां बनाने में भी किया जाता है। चना में बहुत ही भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन,फाइबर ओर विटामिन पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आज हम आपको इससे होने वाले लाभों के बारें मे बता रहे है।
हरा चना हमारे आंखों के लिए अत्यधिक फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन हमारे आंखों के लिए बहुत लाभदायक होता है ओर यह आंखों की रोशनी बढाता है। चना को नियमित रूप से खाने से बाल से जुडी गंभीर समस्या से छुटकारा मिल सकता है और इससे स्किन की प्रॉब्लम भी खत्म हो सकती है। वही इसे प्रतिदिन खाने से यह हमारे खाने को पचाने में भी बहुत सहायक होते है।
चना हमारे शरीर की हड्डियों को पूर्ण्तः मजबूत बनाता है और साथ ही हड्डियों से जुडी बीमारियों को जड से खत्म करता है। चना के नियमित रूप से सेवन करने से शरीर को कई तरह की गंभीर बिमारियों से बचाता है और साथ ही यह दिल को भी स्वस्थ रखने में भी पूर्ण्तः कारगर माना जाता है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2rPaUwY
No comments:
Post a Comment