Monday, December 24, 2018

CBSE 12वीं के 15 फरवरी और 10वीं के 21 फरवरी से होंगे एग्जाम


advertisement:


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट व् शेड्यूल जारी कर दिया है । 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी। 29 मार्च तक चलेंगी। 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंंगी और 03 अप्रैल को खत्म होंगी।

सीबीएसई के अनुसार , इस बार बोर्ड एग्जाम की डेटशीट फिक्स है। इसमें कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा। परीक्षाएं सुबह की शिफ्ट में होंगी। शिफ्ट 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक होगी। Answer sheet 10 बजे मिलेगी और Question paper 10.15 बजे।

12वीं का पहला पेपर 15 फरवरी को हिंदी और म्यूजिक का होगा। 10वीं में 21 फरवरी को ई-पब्लिशिंग और ई-ऑफिस का होगा। एग्जाम का रिजल्ट जून के पहले हफ्ते में जारी होगा।



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2V3lGgq

No comments:

Post a Comment